बिजली चोरी छापेमारी में जिला परिषद सदस्य पर मुकदमा दर्ज

Updated at : 23 Mar 2026 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली चोरी छापेमारी में जिला परिषद सदस्य पर मुकदमा दर्ज

-विद्युत विभाग टीम पर जानलेवा हमला व रंगदारी मांगने का आरोप -महिला ने भी लगाया जेई पर छेड़छाड़ का आरोप बारसोई प्रखंड के आबादपुर

विज्ञापन

-विद्युत विभाग टीम पर जानलेवा हमला व रंगदारी मांगने का आरोप -महिला ने भी लगाया जेई पर छेड़छाड़ का आरोप बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना क्षेत्र में 18 मार्च को नॉर्थ बिहार पावर डस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के निर्देश पर बिजली चोरी के खिलाफ चल रहे छापेमारी उस समय बड़े विवाद में बदल गई जब छापेमारी दल ने जिला परिषद सदस्य व उनके साथियों पर जानलेवा हमले और 50 हजार रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया. दूसरी ओर स्थानीय पीड़ित महिला ने उसी टीम के जेई पर छेड़छाड़ का लिखित आवेदन थाने में दिया. बिजली विभाग द्वारा दिए आवेदन के अनुसार 19 मार्च को नॉर्थ बिहार पावर डस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के जेई आफताब आलम अंसारी ने थाना आबादपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया 18 मार्च को वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर मार्च माह के राजस्व संग्रहण एवं बिजली चोरी विरोधी कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई थी. टीम में आसानुल (मानवबल), अमिदुल हक (मानवबल) और पिंटू कुमार तांती (कार्यपालक सहायक, विद्युत आपूर्ति प्रशाखा आबादपुर) शामिल थे. दोपहर 1:09 बजे जुनैद इकबाल पिता जरजीस इस्लाम, ग्राम पक्का टोला, वार्ड नंबर 10, पंचायत हरनारोई के परिसर में बिना मीटर के अवैध बिजली उपयोग पाया तो तार काटकर टीम आगे बढ़ी. इसके कुछ ही देर बाद 1:55 बजे स्थानीय जिला परिषद सदस्य गुलजार हुसैन साकिन दियनगर, मो० नाजिम पकाटोला और लगभग 5 अज्ञात व्यक्ति पक्का मस्जिद के पास पहुंचकर टीम को गाली-गलौज करने लगा. अभियंता ने शिकायत में लिखा गुलजार हुसैन ने धमकी दी कि तुम लोग मेरे क्षेत्र में बिजली छापेमारी करने आते हो और रंगदारी दिखाते हो. 50 हजार रुपए नकद देने व जुनैद इकबाल का कनेक्शन जोड़ने की मांग की, न मानने पर जान से मारने की धमकी दी. भीड़ को आक्रामक देख टीम ने जेब से करीब 3 हजार रुपए दे दिए. गुलजार हुसैन ने गला पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और जोर-जोर से दबाने लगा. सहयोगियों ने छुड़ाया. भागने के दौरान भीड़ ने पत्थरबाजी भी की. गुलजार हुसैन ने अंत में धमकी दी कि हमारे जिला परिषद क्षेत्र में दोबारा दिखे तो जान से मार देंगे. आबादपुर थाना प्रभारी शादाब आलम ने बताया कि मामले को लेकर जेई के आवेदन के आधार पर आबादपुर थाना कांड संख्या 34/2026 विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. दूसरी ओर इसी प्रकरण से जुड़ा एक और गंभीर मामला सामने आया है, पाकाटोला वार्ड नंबर 10 निवासी रोजी खातुन पत्नी मो० आरीफ ने थाना अध्यक्ष आबादपुर को लिखित आवेदन देकर बताया कि18 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे बिजली विभाग के जेई आफताब अंसारी अपने सहायक पिंटू और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ बिना आवाज दिए उनके घर में घुस आए. कहा, उस समय घर में अकेली थीं. आरोप लगाया जेई ने ताक-झांक की और जब वे आंगन में आईं तो 20 हजार रुपए का फाइन बताकर पैसे मांगे, पति के न होने का फायदा उठाकर जबरन हाथ पकड़ा. बल प्रयोग करते हुए छेड़छाड़ की और बिस्तर पर पटक दिया. शोर मचाने पर पड़ोसी आए और जान बच सकी. रोजी खातुन ने आवेदन की प्रतिलिपि एसडीपीओ बारसोई, महिला आयोग पटना, एसपी कटिहार, पुलिस उप महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी प्रेषित की है. अभी तक इस आवेदन पर सुनवाई नहीं हुई है. जनप्रतिनिधि के नाते पीड़ित महिला द्वारा बुलाए जाने पर मैं घटनास्थल पहुंचा और विद्युत अभियंता से बात की. घटना को दुर्भाग्यपूर्ण है. मेरे ऊपर लगाए गए सारे आरोप गलत हैं, अभियंता इस मामले में बुरी तरह फंस रहे थे इसलिए अपना दोष छुपाने के लिए हम लोगों पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया है.

गुलजार आलम,जिला परिषद सदस्य

मामले को लेकर विद्युत कनीय अभियंता के आधार पर आबादपुर थाना कांड संख्या 34/2026 विभिन्न धाराओं में दर्ज कर लिया गया है, जबकि महिला द्वारा दिए गए आवेदन पर अभी जांच चल रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

मामले में आबादपुर थाना प्रभारी शादाब आलम ने बताया कि

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola