बीमार पति को छोड़कर पत्नी व बेटा फरार

Updated at : 28 Feb 2025 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
बीमार पति को छोड़कर पत्नी व बेटा फरार

<P><H2>कांके.</H2> क्षेत्र के अरसंडे कुमारबाग निवासी बबलू राम (42) पिता स्व राजू राम लंबे समय से बीमार हैं. बबलू को पेट संबंधी बीमारी है. उनका पेट काफी फूल गया है.

विज्ञापन

कांके.

क्षेत्र के अरसंडे कुमारबाग निवासी बबलू राम (42) पिता स्व राजू राम लंबे समय से बीमार हैं. बबलू को पेट संबंधी बीमारी है. उनका पेट काफी फूल गया है. उसका इलाज रिम्स व सदर अस्पताल में किया गया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ. वहीं इलाज में बबलू के पास जमा पूंजी भी खत्म हो गयी. वह पेशे से मजदूर है. आर्थिक तंगी से परेशान होकर बबलू की पत्नी पिंकी देवी (42) व उसका 20 वर्षीय पुत्र बीमार बबलू को लगभग एक माह पूर्व घर छोड़कर कहीं चले गये. आस-पड़ोस वालों ने बबलू की देखभाल कर रहे थे. इसी बीच ग्रामीणों ने मामले की जानकारी अरसंडे निवासी पंचायत सहाय चंद्रदीप कुमार को दी. श्री कुमार अपनी ओर से बीमार बबलू को कांके जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डाॅ शंभू प्रसाद सिंह की देखरेख में इलाज किया जा रहा है. चिकित्सक ने बताया कि बबलू का खून, यूरिन, स्टूल आदि जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही उसका इलाज सही ढंग से किया जायेगा. बबलू की पत्नी व पुत्र बबलू का आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि कागजात भी अपने साथ ले गये हैं. चंद्रदीप ने लोगों से बबलू के इलाज के लिये लोगों से आर्थिक मदद करने की अपील की है.

फोटो, अस्पताल में इलाजरत बबलू राम़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola