बीडीओ ने विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

पाकुड़िया. बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास योजनाओं का निरीक्षण किया. बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, बीपीओ जगदीश पंडित ने राजपोखर पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों का दौरा
पाकुड़िया. बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास योजनाओं का निरीक्षण किया. बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, बीपीओ जगदीश पंडित ने राजपोखर पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों का दौरा कर बिरसा हरित ग्राम योजना, दीदी बाड़ी, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास, बिरसा सिंचाई कूप , मुख्यमंत्री पशुधन योजना आदि योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया. बीडीओ ने श्याम सुंदरपुर गांव के लाभुक स्टेडियम मुर्मू के सिंचाई कूप, बजल हेंब्रम के बिरसा हरित ग्राम योजना (बागवानी) का निरीक्षण कर इसे प्राक्कलन के अनुरूप व समय सीमा के साथ अविलंब पूरा करवाने का निर्देश बीपीओ को दिया. मौके पर कनीय अभियंता लालू रविदास, मुखिया ललिता टुडू, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




