Bhagalpur news डायलिसिस सेंटर का प्रस्ताव खारिज, कहलगांव में 10 को होगा उद्घाटन

Edited by JITENDRA TOMAR
Updated:
विज्ञापन

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में किडनी मरीजों के लिए प्रस्तावित डायलिसिस सेंटर फिलहाल शुरू नहीं हो सकेगा. अस्पताल प्रबंधन से डायलिसिस के लिए आवश्यक तीन बेड और पर्याप्त जगह उपलब्ध

विज्ञापन

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में किडनी मरीजों के लिए प्रस्तावित डायलिसिस सेंटर फिलहाल शुरू नहीं हो सकेगा. अस्पताल प्रबंधन से डायलिसिस के लिए आवश्यक तीन बेड और पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं कराने से इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया गया है. क्षेत्र के किडनी रोगियों को अभी भी इलाज के लिए भागलपुर रुख करना पड़ेगा. राज्य सरकार ने सभी अनुमंडल अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा शुरू करने के लिए टेंडर निकाला है. 18 मार्च को जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के डायलिसिस इंचार्ज डॉ राकेश कुमार और हैदराबाद से आये प्रोजेक्ट मैनेजर सुमन साहा नवगछिया अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे. उन्होंने अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ पिंकेश कुमार और हेल्थ मैनेजर जितेंद्र कुमार से मुलाकात कर डायलिसिस यूनिट के लिए तीन बेड की व्यवस्था करने का अनुरोध किया. निरीक्षण में अस्पताल प्रबंधन ने पहले सर्जरी रूम दिखाया, लेकिन वहां लगातार सर्जरी होने और ऑपरेशन के बाद मरीजों को रखने की आवश्यकता को देखते हुए उस स्थान को डायलिसिस के लिए उपयुक्त नहीं माना गया. एक दूसरा, अपेक्षाकृत छोटा कमरा दिखाया गया, जो आवश्यक उपकरण लगाने के लिए अपर्याप्त पाया गया. डॉ राकेश कुमार ने बताया कि डायलिसिस यूनिट के लिए कम से कम 600 वर्गफीट क्षेत्रफल की आवश्यकता होती है, जिसमें तीन बेड और आरओ सिस्टम की स्थापना हो सके. पर्याप्त जगह नहीं मिलने से नवगछिया में डायलिसिस सेंटर खोलने का प्रस्ताव रद्द करना पड़ा.भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल अस्पताल में डायलिसिस के लिए तीन बेड की व्यवस्था पूरी कर ली गयी है. 10 अप्रैल को डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन किया जायेगा. इससे स्पष्ट है कि जहां आधारभूत संरचना उपलब्ध है, वहां इस योजना को तेजी से लागू किया जा रहा है, जबकि नवगछिया के मरीजों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola