ePaper

देवर ने बनायी दूरी, तो प्यार में पागल भाभी ने कर दी हत्या

Updated at : 01 Sep 2025 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
देवर ने बनायी दूरी, तो प्यार में पागल भाभी ने कर दी हत्या

patna news: फुलवारीशरीफ. थाना क्षेत्र के भुसौला दानापुर गांव में शनिवार आधी रात प्रेम और जुनून से उपजे एक खौफनाक वारदात ने पूरे गांव को दहला दिया.

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ. थाना क्षेत्र के भुसौला दानापुर गांव में शनिवार आधी रात प्रेम और जुनून से उपजे एक खौफनाक वारदात ने पूरे गांव को दहला दिया. बताया जाता है कि अपने देवर रिजवान से इश्क करने वाली भाभी शबनम खातून ने आधी रात उसके कमरे में घुसकर धारदार चपड़ से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद उसने कमरे का और फिर घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और फरार हो गयी. अहले सुबह जब घरवाले उठे तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद है. किसी तरह दरवाजा खोलकर वे रिजवान के कमरे तक पहुंचे तो पाया कि वह दरवाजा भी बाहर से बंद था. जब कमरे का ताला तोड़ा गया तो अंदर का नजारा देखकर सबके पैरों तले जमीन खिसक गयी. बिस्तर पर खून से लथपथ रिजवान की लाश पड़ी थी. घर में मातम मच गया और परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. मृतक की पत्नी यासमीन मायके में थी. सूचना मिलते ही वह भी पहुंची और पुलिस को दी अपने बयान में जेठ शहबाज और जेठानी शबनम खातून पर हत्या का आरोप लगाया. यासमीन का कहना है कि दोनों ने मिलकर उसके पति की हत्या की है. पुलिस ने जेठ शहबाज को गिरफ्तार कर लिया, जबकि शबनम फरार हो गयी. स्थानीय लोगों के मुताबिक, शबनम का अपने देवर रिजवान से प्रेम संबंध था. घर के लोग भी इस बात से वाकिफ थे. समाज और परिवार की बदनामी से बचाने के लिए शबनम ने ही रिजवान की शादी लगभग दो साल पहले अपनी पसंद की लड़की यासमीन से करवा दी थी. शादी के बाद रिजवान ने भाभी से दूरी बना ली. यही बात शबनम को नागवार गुज़री और वह लगातार रिजवान को अपनी ओर खींचने का दबाव बनाती रही. बताया जाता है कि उसने पहले भी हत्या की कोशिश की थी लेकिन असफल रही. अंततः शनिवार की रात उसने देवर का खून कर दिया. एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी जेठ शहबाज को गिरफ्तार कर लिया गया है शबनम की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

VIPIN PRAKASH YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola