भाजपा प्रवक्ता ने चानन प्रखंड के गांवों का किया भ्रमण

चानन. सरकार द्वारा सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की हरी झंडी मिल गयी है. उपरोक्त आशय की जानकारी भाजपा के पूर्व विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने
चानन. सरकार द्वारा सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की हरी झंडी मिल गयी है. उपरोक्त आशय की जानकारी भाजपा के पूर्व विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने दी. प्रेमरंजन पटेल द्वारा शनिवार को चानन के आधा दर्जन गांवों का दौरा किया तथा आम जनता से भेंट कर उनकी समस्या को जाना. इस दौरान उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया उनकी समस्या के निदान करने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने कहा कि बिहार में प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि बिहार में विकास की गंगा बह रही है. आने वाला समय में पूरे हिंदुस्तान में सड़कों का महाजाल होगा. जिससे एक शहर से दूसरी शहर जाने में काफी सहूलियत होगी. लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी. केंद्र सरकार और बिहार सरकार की विकास साफ दिखाई दे रही है. मौके पर अर्जुन सिंह, शशि सिंह, उदय मंडल, वीरेंद्र यादव, पंचायत समिति सदस्य निरंजन पासवान, प्रखंड अध्यक्ष उमेश महतो शंभु नाथ मंडल आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




