भाजपा नगर कमेटी ने देवघर के लोगों को दिया धन्यवाद
Updated at : 05 Jun 2024 8:10 PM (IST)
विज्ञापन

<P><H2>देवघर.</H2> भाजपा देवघर नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े की अध्यक्षता में भाजपा नगर कार्यालय में देवघर कमेटी की बैठक हुई. लोकसभा चुनाव की समीक्षा करने के बाद गोड्डा सीट पर विजय
विज्ञापन
देवघर.
भाजपा देवघर नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े की अध्यक्षता में भाजपा नगर कार्यालय में देवघर कमेटी की बैठक हुई. लोकसभा चुनाव की समीक्षा करने के बाद गोड्डा सीट पर विजय मिलने पर खुशी जाहिर की. इस संबंध में नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े ने कहा कि, लोकसभा चुनाव में देवघर विधानसभा के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. पीएम मोदी जी की गारंटी पर विश्वास कर अपना बहुमूल्य वोट देकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डाॅ निशिकांत दुबे को लगातार चौथी बार विजयी दिलायी. देवघर की जनता ने देवघर नगर भाजपा के कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाने का काम किया है. उन्हाेंने कहा कि, इसके लिएसभी भाइयों-बहनों का हृदय से आभार मानते हुए धन्यवाद देता हूं. बैठक में मनोज भार्गव, प्रियेश गुंजन, संजय गुप्ता, रविकांत जायसवाल, रिशु कुमार, सूरज चंद, धीरज आनंद आदि सभी पदाधिकारी व नगर कमेटी के कार्यकर्ता उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




