ePaper

भाजपा नेता मंडल मुर्मू को मिली एक्स कैटेगरी की सुरक्षा

Updated at : 09 Nov 2024 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा नेता मंडल मुर्मू को मिली एक्स कैटेगरी की सुरक्षा

भाजपा नेता मंडल मुर्मू को मिली एक्स कैटेगरी की सुरक्षा प्रतिनिधि, बरहेट (साहिबगंज) वीर शहीद सिदो-कान्हू के वंशज सह भाजपा नेता मंडल मुर्मू को एक्स कैटेगरी की सुरक्षा दी

विज्ञापन

भाजपा नेता मंडल मुर्मू को मिली एक्स कैटेगरी की सुरक्षा प्रतिनिधि, बरहेट (साहिबगंज) वीर शहीद सिदो-कान्हू के वंशज सह भाजपा नेता मंडल मुर्मू को एक्स कैटेगरी की सुरक्षा दी गयी है. दरअसल, सीएम सह बरहेट विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू के भाजपा में शामिल होने के बाद पिछले छह नवंबर को सेल्स एंड सर्विस नामक व्हाट्सएप ग्रुप में मंडल मुर्मू का सिर काटने पर 50 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गयी थी. इसका स्क्रीनशॉट वायरल होते ही दुमका पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं, इस घटना से स्तब्ध मंडल मुर्मू ने राज्य एवं केंद्र सरकार से सुरक्षा की मांग की थी, जिसके बाद उन्हें एक्स कैटेगरी की सुरक्षा केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दी गयी है. शनिवार को मंडल मुर्मू को सुरक्षा जवानों के साथ भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करते देखा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola