ड्राइवरों को पर्यटकों से व्यवहार, संवाद शैली, सुरक्षा, संस्कृति का प्रशिक्षण मिला

लातेहार में विश्व पर्यटन दिवस से पूर्व विशेष गाइड-ड्राइवर प्रशिक्षण सत्र
लातेहार. लातेहार टूरिज्म नेचुरल एंड ह्युमन रिसोर्स वेलफेयर फाउंडेशन, कलाकृति आर्ट एवं सोहराय आर्ट झारखंड के सहयोग से विश्व पर्यटन दिवस के दो दिन पूर्व विशेष गाइड, ड्राइवर मीटअप व प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम डी-अवाना ब्लीस हॉमस्टे, दलादली चौक, रांची में आयोजित हुआ. इसमें गाइड और ड्राइवरों को पर्यटकों से व्यवहार, संवाद शैली, वाहन संचालन की सुरक्षा और झारखंड की कला एवं संस्कृति को पर्यटकों तक पहुंचाने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया. सन्नी शरद ने प्रतिभागियों को प्रेरक संबोधन दिया, जबकि कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के निदेशक और प्रसिद्ध सोहराय कलाकार धनंजय ने ट्रेनर की भूमिका निभायी और व्यावहारिक सुझाव साझा किये. लातेहार टूरिज्म के संस्थापक गोविंद पाठक ने कहा कि पर्यटक को झारखंड में परिवार जैसी अपनत्व और सम्मान की अनुभूति होनी चाहिए, तभी राज्य हमेशा उनकी यादों में रहेगा. झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम पर्यटन की गुणवत्ता और विश्वसनीयता को मजबूत करेंगे. कार्यक्रम में सुनील तिग्गा, रोशन कुमार, चंदन सिंह राजपूताना, अनिल उरांव, जलेश्वर उरांव, सजिद अंसारी, दीपक केरकेट्टा समेत कई गाइड और ड्राइवर शामिल थे. सभी प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न के रूप में सोहराय आर्ट की पेंटिंग दी गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




