ePaper

बड़ा कुटलो गांव से कालाजार उन्मूलन के लिए छिड़काव शुरू

Updated at : 25 Aug 2025 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
बड़ा कुटलो गांव से कालाजार उन्मूलन के लिए छिड़काव शुरू

लिट्टीपाड़ा. कालाजार उन्मूलन के तहत सोमवार को कीटनाशक छिड़काव द्वितीय चक्र का शुभारंभ बड़ा कुटलो गांव से हुआ. शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ अमित

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा. कालाजार उन्मूलन के तहत सोमवार को कीटनाशक छिड़काव द्वितीय चक्र का शुभारंभ बड़ा कुटलो गांव से हुआ. शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ अमित कुमार, बीडीओ संजय कुमार व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश बेसरा ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान गांव में जागरुकता रैली निकाली गयी. लोगों से कालाजार से बचाव के लिए आइआरएस छिड़काव कार्य में सहयोग करने की अपील की गयी. सीएस श्री मिश्रा ने कहा कि कालाजार के जिम्मेवार बालू मक्खी से बचाव के लिए हर घर में छिड़काव जरूरी है, ताकि बीमारी से ग्रामीणों को बचाया जा सके. उन्होंने इस कार्य में सभी ग्रामीणों से मदद की अपील की. बीडीओ ने कहा कि कालाजार से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक होना जरूरी है. ग्रामीण जागरूक होकर छिड़काव कर्मियों का सहयोग करें. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि आइआरएस फाइव परसेंट का छिड़काव 10 अक्तूबर तक चलेगा. उन्होंने बताया कि पहले चरण में अति कालाजार प्रभावित 12 गांवों में छिड़काव प्रारंभ किया गया है. प्रखंड के सभी 218 गांवों में छिड़काव कराया जायेगा. इसके लिए 10 छिड़काव टीम के 60 कर्मियों को कार्य में लगाया गया है. मौके पर ओम प्रकाश पांडेय, एमटीएस बिक्की रजक, केटीएस सिमोन मालतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola