ePaper

बिना कारण लोन आवेदन रिजेक्ट नहीं करें बैंक, होगी कड़ी कार्रवाई

Updated at : 31 Jul 2024 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
बिना कारण लोन आवेदन रिजेक्ट नहीं करें बैंक, होगी कड़ी कार्रवाई

जिला उद्योग केंद्र हाजीपुर द्वारा संचालित योजनाओं की बुधवार को समाहरणालय सभा कक्ष में समीक्षा के दौरान पाया गया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, पीएमइजीपी, पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने के लिए प्राप्त आवेदनों को बैंकोंने काफी संख्या में रिजेक्ट किया है.

विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र हाजीपुर द्वारा संचालित योजनाओं की बुधवार को समाहरणालय सभा कक्ष में समीक्षा के दौरान पाया गया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, पीएमइजीपी, पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने के लिए प्राप्त आवेदनों को बैंकोंने काफी संख्या में रिजेक्ट किया है. इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम यशपाल मीणा ने गुरुवार की 11 बजे से समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में कैंप लगाकर अस्वीकृत आवेदनों की जांच करने का आदेश दिया है. जांच के लिए उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी भी गठित की गयी है. इस कमेटी एसडीएम, हाजीपुर तथा महाप्रबंधक,जिला उद्योग केंद्र, हाजीपुर को सदस्य बनाया गया है. जिन बैंकों ने काफी संख्या में लोन का आवेदन अस्वीकृत किया है, उन्हें जांच के लिए कैंप में पहुंचने का निर्देश दिया गया है. जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने व खुद भी कैंप में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है.

डीएम ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को कैंप समाप्ति के बाद अस्वीकृत किये गये आवेदनों की जांच पर एक समेकित प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया है, ताकि संबंधित बैंक प्रबंधक को चिन्हित करते हुए उन पर कार्रवाई की जा सके. डीएम ने कहा कि लोन की स्वीकृति, किसी प्रकार के प्रमाण पत्र, कार्ड आदि बनवाने में जिला प्रशासन बिचौलियों को बर्दाश्त नहीं करेगा. इन्हें प्रश्रय देने वाले पदाधिकारी भी नपेंगे. जरूरत होने पर उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी. उन्होंने कहा कि अभी जिला में एक मुहिम चला कर लाखों की संख्या में आयुष्मान कार्ड बनवाये गये हैं, आयुष्मान कार्ड का लाभ लाभुकों को नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया है. इस अवसर पर डीएम ने कुछ लाभुकों को ऋण स्वीकृति पत्र भी सौंपा. बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक तथा विशेष कार्य पदाधिकारी सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola