बास्केटबॉल कोर्ट और आर्चरी ग्राउंड का उद्घाटन 22 को
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Jun 2024 9:48 PM
जमशेदपुर. सिदगोड़ा क्रीड़ा उद्यान में बास्केटबॉल कोर्ट और आर्चरी ग्राउंड का उद्घाटन 22 जून को शाम चार बजे से होगा. उद्घाटन के उपरांत मैच भी खेले जायेंगे. विधायक सरयू
जमशेदपुर. सिदगोड़ा क्रीड़ा उद्यान में बास्केटबॉल कोर्ट और आर्चरी ग्राउंड का उद्घाटन 22 जून को शाम चार बजे से होगा. उद्घाटन के उपरांत मैच भी खेले जायेंगे. विधायक सरयू राय ने मंंगलवार को खेल के तकनीकी विशेषज्ञों के साथ एक बैठक की. उदघाटन के बाद दो टीमों की मैच और दूसरे दिन 23 जून को 4 बजे से 7 बजे तक 4 टीमों के बीच मैच खेले जायेंगे. इसमें पुरुष व महिला दोनों खिलाड़ी शिरकत करेंगे. सिदगोड़ा क्रीड़ा उद्यान, जमशेदपुर को खेल प्रेमियों के लिए एक क्रीड़ा केंद्र के रूप में विकसित किया जायेगा. आर्चरी ग्राउंड के शुरुआती दौर में पांच मीटर, 10 मीटर और 15 मीटर की तीरंदाजी प्रतियोगिता होगी. उद्घाटन के बाद खिलाड़ी अपना पंजीयन करा सकते हैं. बैठक में से पूर्वी सिंहभूम ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पूर्व ओलिंपियन हरभजन सिंह, श्याम कुमार शर्मा, झारखंड आर्चरी संघ संयुक्त सचिव अनुपम सिंह, मुकेश कुमार सिंह व अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










