ePaper

बालू लदे ट्रैक्टर ने शौच कर घर लौट रहे युवक को कुचला, मौत

Updated at : 10 May 2024 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
बालू लदे ट्रैक्टर ने शौच कर घर लौट रहे युवक को कुचला, मौत

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के तेलाढ़ एवं कटारिया गांव के बीच नईकी पुल के समीप गुरुवार की रात घटी घटना

विज्ञापन

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के तेलाढ़ एवं कटारिया गांव के बीच नईकी पुल के समीप गुरुवार की रात घटी घटना आरा. भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के लेलाढ़ एवं कटरिया गांव के बीच नइकी पुल के समीप गुरुवार की रात बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर शौच कर वापस घर लौट रहे एक युवक को कुचल दिया. हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के तेलाढ़ गांव निवासी श्रवण कुमार पासवान का 24 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार पासवान उर्फ करीमन है. वह पेशे से मजदूर था एवं गोवा में रहकर काम करता था. इधर मृतक के भाई मनीष रंजन ने बताया कि उसकी पत्नी को लड़का होनेवाला था, जिसको लेकर वह 20 दिन पूर्व वापस गोवा से गांव आया था. गुरुवार की रात वह गांव के एक लड़के के साथ शौच करने के लिए बधार में गया था. जब वह शौच कर वापस घर लौट रहा था. उसी दौरान बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसके बाद उसके साथ रहे लड़के द्वारा इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. इसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व दो बहनों में चौथे स्थान पर था. उसके परिवार में पत्नी शोभा देवी एवं एक डेढ़ वर्ष की पुत्री अंशिका है. घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है. वहीं इस घटना के बाद मृतक की पत्नी शोभा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola