बाइपास सड़क निर्माण का विरोध करेंगे विधायक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Dec 2024 7:30 PM
<P>प्रतिनिधि, खूंटी : खूंटी में बाइपास निर्माण में अड़ंगा लगने की संभावना है. खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा खूंटी में बाइपास सड़क बनाने के पक्ष में नहीं हैं. उन्होंने कहा
प्रतिनिधि, खूंटी : खूंटी में बाइपास निर्माण में अड़ंगा लगने की संभावना है. खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा खूंटी में बाइपास सड़क बनाने के पक्ष में नहीं हैं. उन्होंने कहा कि उनके स्तर पर बाइपास निर्माण नहीं होगा. बाइपास निर्माण होने से किसानों की जमीन छीन जायेगी. इससे उनके सामने समस्या आ जायेगी. उन्होंने साफ लहजे में कहा कि वे बाइपास सड़क निर्माण का विरोध करेंगे. कहा कि खूंटी मेन रोड में लगने वाले जाम की समस्या को दूर करना आवश्यक है. इसके लिए बिरहू मोड़ से जानेवाली सड़क को चौड़ी कर वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग किया जा सकता है.
पर्यटन स्थलों का होगा विकास :
खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा ने कहा कि खूंटी के पर्यटन स्थलों का विकास किया जायेगा. यहां बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं. सैलानियों के लिए सुविधाएं बहाल की जायेगी. इस दिशा में वे कार्य करेंगे. कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास करना उनकी प्राथमिकता है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










