आंगनबाड़ी सेविका बहाली करने को लेकर डीएम को दिया आवेदन

सोमवार को रानीगंज प्रखंड क्षेत्र की पचीरा पंचायत के वार्ड 14 के वार्ड सदस्य सह वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार झा ने डीएम अनिल कुमार को एक आवेदन देकर वार्ड 14 में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 165 पर सेविका की बहाली करने की मांग की
परवाहा. सोमवार को रानीगंज प्रखंड क्षेत्र की पचीरा पंचायत के वार्ड 14 के वार्ड सदस्य सह वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार झा ने डीएम अनिल कुमार को एक आवेदन देकर वार्ड 14 में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 165 पर सेविका की बहाली करने की मांग की. उन्होंने आवेदन में बताया है कि उक्त केंद्र की आंगनबाड़ी सेविका पूर्व में त्यागपत्र दे दिया था. जिस कारण बच्चे पढ़ाई व मिलने वाले जरूरी पोषाहार से वंचित है. सेविका की बहाली हो जाने से बच्चे की कठिनाई दूर हो जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रफुल्ल भारती
प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










