अपनी मेहनत के दम पर जीवन बदल रही मोनिका
Updated at : 07 Mar 2025 5:48 PM (IST)
विज्ञापन

<P><H2>प्रतिनिधि, खूंटी. </H2>मुरहू प्रखंड के बारी डौडीह गांव निवासी मोनिका मुंडू अपने दम पर अलग पहचान बना रही है. उन्होंने खुद का तो जीवन बदला ही कई महिलाओं का जीवन
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खूंटी.
मुरहू प्रखंड के बारी डौडीह गांव निवासी मोनिका मुंडू अपने दम पर अलग पहचान बना रही है. उन्होंने खुद का तो जीवन बदला ही कई महिलाओं का जीवन भी बदल रही है. मोनिका मुंडू स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हुईं. उन्होंने पशुपालन, बकरी पालन और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को लोन दिलवा कर उनके व्यवसाय की शुरुआत करायी. मोनिका ने खुद का पॉल्ट्री फार्म शुरू की. इस फाॅर्म के मदर इकाई से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पॉल्ट्री चूजों की आपूर्ति करती हैं. मोनिका की सफलता के प्रभाव में आकर गांव की कई महिलाएं उनके साथ जुड़ी हैं. जिससे उसे मुरहू नारी शक्ति किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड से जुड़ीं. 2023 से वह कंपनी में अध्यक्ष के रूप में काम कर रही हैं. मोनिका के प्रयास से गांव की अन्य महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन रही हैं. आज उनकी कंपनी का सालाना टर्नओवर करोड़ों में है. मार्च 2024 तक कंपनी ने 14.69 करोड़ का कारोबार किया. वहीं इस वित्तीय वर्ष कंपनी ने अब तक 2.23 करोड़ रुपये का कारोबार की है. कंपनी से 3132 महिलाएं जुड़ी हैं. जो कंपनी की शेयर होल्डर हैं. मोनिका मुंडू कहती है कि छोटे कदमों से शुरुआत करने और हर दिन कठिन मेहनत के बल पर कोई भी ऊंचाइयों को छू सकता है.सार्थक सोच व कार्य के बल पर ग्रामीण महिलाओं को कंपनी से जोड़ा और कार्य करती रहींमार्च 2024 तक कंपनी ने 14.69 करोड़ का कारोबार किया, कंपनी से जुड़ी हैं 3132 महिलाएंडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




