अपना वाहन छोड़ दूसरे की पिकअप चुराकर भागे पशु तस्कर
Updated at : 26 Jun 2024 11:55 PM (IST)
विज्ञापन

<P><H2>प्रतिनिधि सरिया</H2></P>सरिया थाना क्षेत्र के नगरकेशवारी गांव में मंगलवार की देर रात दो मंगलवार की रात लगभग एक बजे नगरकेशवारी स्कूल चौराहा के समीप बोलेरो वाहन संख्या जेएच 09 एफ
विज्ञापन
प्रतिनिधि सरिया
सरिया थाना क्षेत्र के नगरकेशवारी गांव में मंगलवार की देर रात दो मंगलवार की रात लगभग एक बजे नगरकेशवारी स्कूल चौराहा के समीप बोलेरो वाहन संख्या जेएच 09 एफ 2993 से एक बैल को बोलेरो में लादकर चोरों द्वारा लेकर भागने का प्रयास किया जा रहा था. इसी बीच कुछ ग्रामीणों को शक होने पर उन्होंने हल्ला मचाया गया. इसके बाद पशु तस्कर अपनी मंशा पर पानी फिरता देख जानवर समेत वाहन को छोड़कर भाग निकले. ग्रामीणों ने मामले की सूचना तत्काल सरिया पुलिस को दी. मौके पर सरिया पुलिस ने पहुंचकर पशु चोरों की खोजबीन शुरु की. इसी बीच जानकारी मिली कि वाहन छोड़कर भागे तस्करों ने विकास मंडल के घर के पास खड़े उसके पिकअप वाहन को चोरी कर भाग निकले. इसकी जानकारी होते ही सरिया पुलिस ने चोरी हुए पिकअप वाहन को पकड़ने को ले पीछा करना शुरु किया. झारखंड बिहार की सीमा चकाई के समीप घेराबन्दी कर पिकअप वाहन को लिया गया. वहीं घटना में संलिप्त अपराधी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. जबकि बोलेरो वाहन के साथ जब्त पशु को उसके मालिक नगरकेशवारी निवासी परमेश्वर मंडल को सूपूर्द कर दिया गया है. इसके अलावा दोनों वाहनों को सरिया थाना में जब्त कर रखा गया है. सरिया एसडीपीओ धनंजय कुमार राम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की सूचना मिलते ही एक टीम बनाकर चोरी किये गये पिकअप वाहन को जब्त किया गया है. जबकि घटना में संलिप्त अपराधियों को पकड़ने के लिये छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




