Seraikela Kharsawan News : डायरिया का एक और मरीज मिला, गर्म पानी पीने की सलाह

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : डायरिया का एक और मरीज मिला, गर्म पानी पीने की सलाह

चौका थाना क्षेत्र के रेयारदा गांव में डायरिया से दो लोगों की मौत से स्वास्थ्य व प्रशासनिक विभाग में हड़कंप है.

विज्ञापन

चौका.

चौका थाना क्षेत्र के रेयारदा गांव में डायरिया से दो लोगों की मौत से स्वास्थ्य व प्रशासनिक विभाग में हड़कंप है. 12 वर्षीयगांगी सरदार और 47 वर्षीय मंगल सरदार की मौत हुई है. गांव में कई लोग डायरिया से पीड़ित हैं. बुधवार को बीडीओ तालेश्वर रविदास और स्वास्थ्य विभाग की टीम रेयारदा पहुंची. यहां जांच में एक नया मरीज मिला. गांव में सेलाइन चढ़ाकर इलाज किया गया. वहीं, तीन मरीजों सोमा सरदार, अर्जुन सरदार, रवि लोहार को कमजोरी के कारण सेलाइन चढ़ाया गया. गांव में लगभग 80 लोगों को डायरिया से बचाव के लिए दवा दी. गांव के चुआं में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया. टीम ने लोगों को पानी गर्म कर पीने और आस-पास साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये.

चुआं का पानी पीने से फैला डायरिया

ग्रामीणों ने बताया कि अभी भी चुआं का पानी पी रहे हैं. इस वर्ष लगातार भारी बारिश होने से चुआं का पानी गंदा हो रहा है. गंदा पानी का सेवन से डायरिया फैल गया है. प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी डाॅ एच एस शेखर ने बताया कि गांव में डायरिया मरीज की स्थिति सामान्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola