ePaper

पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी : प्रमुख

Updated at : 24 Sep 2025 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी : प्रमुख

पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी : प्रमुख

विज्ञापन

पांडू में प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन पांडू. मुख्यमंत्री खेलो झारखंड कार्यक्रम के तहत प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को मुसीखाप खेल के मैदान में हुआ. इसका शुभारंभ प्रमुख नीतू सिंह ने किया. प्रतियोगिता में प्रखंड के सभी मध्य व उच्च विद्यालय के 14 व 17 आयु वर्ग के बच्चों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालय से आये छात्र – छात्राओं ने 100, 200 एवं चार सौ मीटर की लंबी दौड़, लांग जंप, हाई जंप, खो – खो आदि खेल स्पर्धा में भाग लेकर जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया. प्रतियोगिता का दो खेल कबड्डी व फुटबॉल का आयोजन गुरुवार को किया जायेगा. मौके पर प्रमुख नीतू सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जीवन में विकास के लिए जरुरी है. खेल से बच्चों में शारीरिक व मानसिक दोनों तरह का विकास होता हैं, उन्होंने कहा कि बच्चे खेल में भी रुचि लें और प्रखंड का नाम रोशन करें. मौके पर बीपीओ मणि कुमार पांडेय, शिक्षक नेता प्रद्युम्न कुमार सिंह (सिंटू), अतुल अखौरी, बीआरपी विष्णुदेव राम, संजू देवी, सीआरपी महबूब अली, अजय सिंह, राम बच्चन कुमार, अशोक गुप्ता, शिक्षक रामलाल राम, शकील हैदर, निरंजन कुमार, रणविजय सिंह, गोरखनाथ सिंह आदि शामिल थे. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक ब्रजेश यादव ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola