अलग-अलग जगहों से 165 बोतल विदेशी शराब बरामद

प्रतिनिधि पंजवारा. शराब तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर चलाये जा रहे अभियान में पंजवारा पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से शराब बरामद किया है. जिसमें रविवार को उत्पाद विभाग
प्रतिनिधि पंजवारा. शराब तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर चलाये जा रहे अभियान में पंजवारा पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से शराब बरामद किया है. जिसमें रविवार को उत्पाद विभाग चेक पोस्ट से गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ई- रिक्शा से 155 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है एवं मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. वहीं शनिवार की रात माराटीकर मोड़ से 10 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया है. पंजवारा थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए चेक पोस्ट पर जांच के क्रम में गोड्डा जिला की तरफ से आ रहे एक ई- रिक्शा के सीट के नीचे से अलग- अलग ब्रांड के 155 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है. गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान गोड्डा टाउन थाना क्षेत्र के साकेतपुरी निवासी कृष्णानंद झा पिता जटाशंकर झा के रूप में हुई है. तस्करी में प्रयुक्त ई रिक्शा को जब्त करते हुए गिरफ्तार शराब तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तार तस्कर को सोमवार को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




