अगले पांच दिन बादलों का डेरा, 24 घंटे में बारिश के आसार
Published by : LALITANSOO Updated At : 19 Aug 2025 8:42 PM
<P><H2>22 व 23 अगस्त को मौसम ज्यादा खराब होने के आसार </H2></P><H2>वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर </H2><P>मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का
22 व 23 अगस्त को मौसम ज्यादा खराब होने के आसार
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा. पूर्वानुमान के मुताबिक, आसमान में मध्यम से घने बादल छाए रहने की संभावना है और कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. यह स्थिति अगले 24 घंटों तक बनी रहेगी. खासकर, 22 और 23 अगस्त को मौसम ज्यादा खराब हो सकता है, जब उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और गरज के साथ बारिश होने का भी अनुमान है. वर्तमान में, लोगों को गर्मी और तीखी धूप का सामना करना पड़ रहा है, जैसा कि मंगलवार को देखा गया. सुबह से शाम तक कड़ी धूप रही, हालांकि शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए और कुछ जगहों पर हल्की बूंदा-बांदी भी हुई. तापमान की बात करें तो, इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. हवा की दिशा में भी बदलाव देखने को मिलेगा. 20 अगस्त को औसतन 10 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवाएं चल सकती हैं, जबकि इसके बाद के दिनों में पछुआ हवाएं चलने की संभावना है. मौसम में यह बदलाव किसानों और आम लोगों दोनों के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है. मंगलवार को अधिकतम ताममान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










