ePaper

गुम व चोरी गये मोबाइल लौटा कर पुलिस ने दी 80 लोगों को दुर्गापूजा का तोहफा

Updated at : 25 Sep 2025 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
गुम व चोरी गये मोबाइल लौटा कर पुलिस ने दी 80 लोगों को दुर्गापूजा का तोहफा

पुलिस दफ्तर में गुरुवार की दोपहर एसपी ने असली धारकों को सौंपे मोबाइल करीब 17 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही बरामद मोबाइलों की कीमत

विज्ञापन

आरा.

जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने 80 लोगों को उनके गुम एवं चोरी गये मोबाइल फोन बरामद कर वापस किया गया. गुरुवार की दोपहर पुलिस दफ्तर में एसपी राज की ओर से असली धारकों को उनके मोबाइल सौंपे गये. बरामद मोबाइल की कीमत करीब 17 लाख रुपये से अधिक बतायी जा रही है. इधर, काफी दिनों से गुम या चोरी गये मोबाइल नवरात्रि के दौरान मिलने से लोगों के चेहरे खिल उठे.

लोग इसे दुर्गा पूजा स्पेशल तोहफा मान रहे हैं. मोबाइल मिलने के बाद लोगों ने एसपी और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद किया. करीब 73 दिन पहले भी पुलिस द्वारा चोरी गये 80 मोबाइल बरामद कर असली धारकों को प्रदान किये गये थे. एसपी राज ने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी गये और गुम मोबाइल बरामद कर पुलिस द्वारा धारकों को लौटाये जा रहे हैं. थानों में मोबाइल चोरी या गुम होने से संबंधित दर्ज सनहा के आधार पर पुलिस की तकनीकी बरामदगी के लिए लगातार काम करती है. इस कड़ी में इस बार भी 80 मोबाइल बरामद कर धारकों को लौटाये गये हैं. एसपी मौजूद लोगों से सवाधानी बरतने के साथ ही मोबाइल चोरी या गुम होने पर पुलिस के पास शिकायत जरूर दर्ज कराने की बात कही, ताकि पुलिस की विशेष टीम द्वारा मोबाइल बरामद की जा सके और अपराधी दुरुपयोग नहीं कर सकें. बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत जनवरी से अब तक करीब 71 लाख रुपये के 355 मोबाइल बरामद करते हुए असली धारकों को लौटाये जा चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola