दो दर्जन से अधिक अस्थाई दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Edited by Kumar Ashish
Updated:
विज्ञापन

उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित स्टेडियम मैदान से सटे दो दर्जन से अधिक अस्थाई दुकानों को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया.

विज्ञापन

एसएच 91 हाई स्कूल स्टेडियम से सटे दो दर्जन दुकानदारों को प्रशासन ने एक माह पूर्व दिया था अल्टीमेटम प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित स्टेडियम मैदान से सटे दो दर्जन से अधिक अस्थाई दुकानों को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया. सीओ हरिनाथ राम व थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के संयुक्त तत्वावधान में दुकानदारों को लगातार अतिक्रमण मुक्त कराये जाने को लेकर अल्टीमेटम मिल रहा था, लेकिन अतिक्रमणकारियों पर इसका कोई असर नहीं पर रहा था. आखिरकार मंगलवार को प्रशासन द्वारा बुलडोजर चला कर सभी अस्थाई दुकानों को हटाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया. सीओ हरिनाथ राम ने कहा कि उच्च न्यायालय का सख्त निर्देश है कि सरकारी जमीन पर अस्थाई रूप से कब्जा जमाये लोगों को अतिक्रमण मुक्त कराये जाने को लेकर लगातार नोटिस दी जा रही है, परंतु वर्षों से अवैध रूप से कब्जा कर अस्थाई घर बनाकर रह रहे हैं या फिर दुकान संचालित कर रहे हैं. इस कारण आमजनों को अतिक्रमणकारियों के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. चूंकि हाई स्कूल के समीप दो दर्जन से अधिक अस्थाई दुकानदारों द्वारा आम का आढ़त चलाये जाने का कारोबार होता रहा है. इस कारण स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. चूंकि सड़कों पर सुबह से सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग जाती है. इससे हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है. लोगों द्वारा प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी. उसी शिकायत के आलोक में प्रशासन ने मंगलवार को सख्त रुख अख्तियार कर बुलडोजर चला कर सभी अस्थाई दुकानों को ध्वस्त कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया. वहीं अतिक्रमण मुक्त कराये जाने को लेकर दुकानदारों में मायूसी देखी गयी. वहीं आमजनों में हर्ष का माहौल देखा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola