आइआरबी जवान का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

Updated:
विज्ञापन

हंटरगंज. आइआरबी जवान अनिल रजक का पार्थिव शरीर सोमवार को पांडेयपुरा पंचायत के करनी गांव स्थित घर पहुंचा. शव को देखते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे. परिजनों की

विज्ञापन

हंटरगंज. आइआरबी जवान अनिल रजक का पार्थिव शरीर सोमवार को पांडेयपुरा पंचायत के करनी गांव स्थित घर पहुंचा. शव को देखते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे. परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. इसके पूर्व पुलिस लाइन में पार्थिव शरीर को सलामी दी गयी, फिर पार्थिव शरीर को गांव लाया गया. इस दौरान भारत माता की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा अनिल रजक तेरा नाम रहेगा आदि नारे लगाये. अनिल अपने पीछे पत्नी व दो छोटे बच्चों को छोड़ गये हैं. मालूम हो कि आइआरबी जवान रविवार की शाम बलबल पशु मेला में ड्यूटी कर बोलेरो से चतरा लौट रहे थे. इस दौरान बारियातु गांव के समीप बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ में जटकरायी, जिससे जवान की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. बीडीओ निखिल गौरव कमान कच्छप, सीओ रितिक कुमार, थाना प्रभारी प्रभात कुमार, पांडेयपुरा पिकेट प्रभारी सुनील दुबे के अलावा काफी संख्या में जवानों ने श्रद्धांजलि दी. जिप सदस्य प्रतिनिधि बेचन पासवान, मुखिया रेणु देवी, सुनील रजक, प्रभु भईयां, पवन माथूर कई लोग भी पहुंच कर जवान को श्रद्धांजलि दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINBANDHU THAKUR

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola