आग लगने से पांच परिवार का घर जलकर राख

Updated at : 05 Apr 2026 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
आग लगने से पांच परिवार का घर जलकर राख

ग्वालपाड़ा, मधेपुरा. रविवार की दोहर महाराजगंज वार्ड नंबर चौदह पांच परिवार का घर जलकर राख हो गया. जानकारी हो कि प्रखंड अंतर्गत अरार थाना क्षेत्र की सुखासन पंचायत स्थित महाराजगंज

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा, मधेपुरा. रविवार की दोहर महाराजगंज वार्ड नंबर चौदह पांच परिवार का घर जलकर राख हो गया. जानकारी हो कि प्रखंड अंतर्गत अरार थाना क्षेत्र की सुखासन पंचायत स्थित महाराजगंज गांव में भीषण आग लगने से पांच परिवार का घर जल कर राख हो गया. घर के साथ-साथ उसमें रखा सारा सामान, अनाज एवं कीमती वस्तुएं देखते ही देखते खाक हो गयी. लोगों ने बताया कि दो बजे अचानक एक घर से धुआं एवं आग की लपटें उठती देख एवं हल्ला गुल्ला से गांव में अफरा-तफरी मच गयी. बताया जा रहा है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी. पछुवा हवा चलने की वजह से आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पास के पांच घरों को अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुये भारी संख्या में मौके पर जुटकर चापाकल एवं बाल्टियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया. घटना की सूचना तुरंत अरार थाना पुलिस एवं अग्निशमन विभाग को दी गयी. जब तक फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचतीं, तब तक ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर लगभग काबू पा लिया था. अग्निशमन के पहुंचने से पहले हीसब कुछ जलाकर राख हो गयी थी. अगलगी की घटना में मुख्य रूप से फुलदाय देवी घर में रखा सारा सामान जलकर राख. संजीव कुमार, मंजीत कुमार, बेबी देवी और नीतीश कुमार के घरों का भी नामोनिशान मिट गया है. घटना के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है. घर में रखा अनाज, कपड़े एवं नकदी सब कुछ जल गया है. ग्रामीणों एवं अग्नि पीड़ितों ने प्रशासन से आपदा राहत कोष के तहत उचित मुआवजे एवं तत्काल सहायता की मांग की है. अग्नि समनदस्ता के पदाधिकारी हरेंद्राय ने बताया कि संथाली मोड़ पर ब्रेकर अधिक होने होने की वजह से आने में विलंब हुआ. वहीं पीड़ित परिवार सहित ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रखंड मुख्यालय ग्वालपाड़ा में अग्नि समनदस्ता की व्यवस्था होती तो आज इतनी क्षति नहीं होती.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola