Jehanabad : किशोर का फिसला पैर, नदी में डूबने से गयी जान

परसबिगहा थाना क्षेत्र के मिल्की गोपालपुर गांव स्थित मोरहर नदी पर बने स्लुइस गेट के समीप डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी.
रतनी. परसबिगहा थाना क्षेत्र के मिल्की गोपालपुर गांव स्थित मोरहर नदी पर बने स्लुइस गेट के समीप डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. मृतक कसवां गांव निवासी सुधीर पंडित का 16 वर्षीय पुत्र अमित कुमार बताया जाता है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह किशोर अपने साथियों के साथ सुलिस गेट के पास टहल रहा था. इसी बीच उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी में चला गया. हालांकि साथ में रहे उसके दोस्तों ने काफी खोजबीन किया. खोजबीन के क्रम में जब शव पानी में छहलाया तब उसे बाहर निकाला और परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दिया. घटना की सूचना पाकर गांव के लोग जुटे लेकिन उसकी घटनास्थल पड़ ही मौत हो गयी. मौत के बाद इसकी सूचना थाने को दी गयी. घटना की सूचना पाकर परसबिगहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा जहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इधर, किशोर की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




