जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा में बेहतर कार्य योजना बनाने पर जोर

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

गोड्डा में समाहरणालय में समीक्षा बैठक आयोजित

विज्ञापन

समाहरणालय सभागार में डीसी अंजली यादव की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-133, एनटीपीसी एमजीआर रेल प्रोजेक्ट, नुमालीगढ़ पाइपलाइन परियोजना सहित जिले की विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी गयी. नुमालीगढ़ पाइपलाइन के क्षेत्र में मुआवजा भुगतान की समस्या पर चर्चा हुई, जिसमें डीसी ने शेष रैयतों को जल्द भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही एसडीओ और सीओ महागामा को बाधित कार्यों को पूर्ण कराने में सहयोग करने को कहा गया. दूसरी बैठक में डीसी ने जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की समीक्षा की. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय शर्मा ने अब तक की उपलब्धियों की जानकारी दी. डीसी ने ओडीएफ प्लस के अंतर्गत बेहतर कार्य योजना बनाने और निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने पर जोर दिया. साथ ही ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, गोबर गैस प्लांट, प्लास्टिक प्रबंधन सहित अन्य पहलुओं पर निर्देशित किया. इसी बीच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्राइमरी सेक्शन के कक्षा 3 से 5 के छात्र-छात्राओं ने समाहरणालय का भ्रमण किया. उन्होंने प्रशासनिक कार्य, शैक्षणिक व्यवस्था और फायर फाइटिंग की जानकारी प्राप्त की. डीसी अंजली यादव ने बच्चों से मुलाकात कर उन्हें सपनों को साकार करने के लिए कठोर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास अपनाने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा कि हर चुनौती एक अवसर है और हर असफलता सीखने की सीढ़ी. ज्ञान, चरित्र और सेवा के मंत्र को अपनाकर शिक्षित एवं सशक्त भारत का निर्माण करें. बैठक एवं कार्यक्रम में डीडीसी दीपक दुबे, जिला पंचायती राज अधिकारी फैजान सरवर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola