अधिकारी व कर्मी आरओएच शेड परिसर में स्वच्छता बनाये रखने का संकल्प लें

Updated at : 25 Sep 2025 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
अधिकारी व कर्मी आरओएच शेड परिसर में स्वच्छता बनाये रखने का संकल्प लें

डीआरएम ने रेलवे डिपो के कई विभागों का निरीक्षण किया

विज्ञापन

बरवाडीह. धनबाद रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र गुरुवार को रेलवे स्टेशन समेत कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया. डीआरएम ने अपने निरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत आरओएच शेड से किया. उन्होंने शेड में चल रहे कार्यों की जानकारी ली़ साथ ही शेड में अब तक की उपलब्धियों की डिपो इंचार्ज विकास शुक्ला से समीक्षा करते हुए अधिकारियों और कर्मियों के कार्यों की सराहना की़ इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. डीआरएम ने अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर शेड परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया. उन्होंने विभागीय के अधिकारियों व कर्मियों से पूरे परिसर में स्वच्छता बनाये रखने का संकल्प लेने की अपील की. इसके बाद उन्होंने अन्य अधिकारियों के साथ दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) का निरीक्षण किया. इसके बाद वे रनिंग रूम पहुंचे और रनिंग रूम के किचन रुम की स्थिति देखकर उन्होंने नाराजगी जतायी और तत्काल सुधार का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान रनिंग रूम इंचार्ज गुरु प्रसाद से रनिंग रूम में ठहरने वाले चालक, सह चालक व ट्रेन मैनेजर (गार्ड) की सुविधाओं और परेशानियों की विस्तृत जानकारी ली. डीआरएम तीन घंटे से अधिक समय तक रेलवे डिपो का निरीक्षण करने के बाद पतरातू लौट गये. निरीक्षण के दौरान आरपीएफ सब इंस्पेक्टर विनोद सिंह, आरओएच इंचार्ज जुगनू दास, स्टेशन प्रबंधक अनिल द्विवेदी, अभियंता सरोज सिंह, एडीएइ मनोहर लाल, विद्युत वरीय अनुभाग अभियंता आसिफ इकबाल राजू, श्याम किशोर मेहता, अभिमान श्रीवास्तव, आरके हेंब्रम, ओंकार सिंह समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola