प्लेटफॉर्म पर यात्री की जेब से मोबाइल चोरी करते पकड़ाया बदमाश
Updated at : 05 Sep 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म पर यात्री की जेब से मोबाइल चोरी करते पकड़ाया बदमाश
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने एक मोबाइल चोर को रंगेहाथों गिरफ्तार किया. आरोपी सोते हुए यात्रियों का मोबाइल चुराकर भागने की कोशिश कर रहा था, तभी गश्ती टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया. उसके पास से दो कीमती मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत लगभग 80 हजार रुपए बतायी जा रही है. आरपीएफ पोस्ट मुजफ्फरपुर के एसआइ गोकुलेश पाठक के नेतृत्व में टीम प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर गश्त कर रही थी. इसी दौरान सो रहे यात्री की जेब से मोबाइल निकालते घेरकर पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मो. अरमान उर्फ सोनू बताया. वह मुजफ्फरपुर के शुक्ला रोड का रहने वाला है. इसी दौरान दो यात्री गुंजन कुमार और निशांत कुमार पोस्ट पर पहुंचे. अपने मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई. दोनों ने चोर की पहचान की. बताया कि सोते समय उनके फोन चोरी हो गए थे. पुलिस ने दोनों यात्रियों के सामने आरोपी मो. अरमान की तलाशी ली, तो उसके पास से दो टच स्क्रीन मोबाइल मिले.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




