फलका में पुलिस-पब्लिक के बीच अच्छे संबंध बनाने को लेकर हुई बैठक
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 05 Sep 2025 7:34 PM
फलका में पुलिस-पब्लिक के बीच अच्छे संबंध बनाने को लेकर हुई बैठक
फलका फलका थाना परिसर में पुलिस-पब्लिक के बीच अच्छे संबंध बनाने को लेकर बुधवार क़ो एक बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता नव पदस्थापित थाना अध्यक्ष रवि कुमार राय ने की. बैठक में बीडीओ सन्नी सौरभ, जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवी, समाजसेवी आदि मौजूद थे. थानाध्यक्ष ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनका पहला काम होगा कि अपराधी व शराब माफिया वाले गिरोह पर सिकंजा कसा जायेगा. चौक-चौराहा पर लफंगे या लहेरिया कट गाड़ी चालक दिखे तो उसकी खैर नही है. जनप्रतिनिधि व आमजन ने प्रशासन से आग्रह किया वर्तमान में थाना क्षेत्र में स्मैक नाश के गिरफ्तार युवा पीढ़ी पड़ कर बर्बाद हो रहा है. संजय झा, मुखिया विनोद मृधा, राजेश रंजन, अमित गुप्ता, गौतम मालाकार, सरपंच चंदन मंडल, उपेंद्र महतो, मनोज मंडल, उप प्रमुख प्रतिनिधि इरसाद, भाजपा के परमानंद शर्मा, अनुज मंडल,अब्दुल कलाम आजाद, छोटे सरकार, शंकर मुखिया,राहुल झा, पैक्स अध्यक्ष बिपिन मंडल तफसील आलम,आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










