शौच जा रही बच्ची की करंट लगने से मौत, परिजनों में कोहराम

Updated:
विज्ञापन
शौच जा रही बच्ची की करंट लगने से मौत, परिजनों में कोहराम

चिकित्सक ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

असरगंज ———————– प्रखंड के मकबा गांव में शुक्रवार की सुबह शौच जा रही एक बच्ची की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. बच्ची की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. इस हृदय विदारक घटना से हर किसी की आंखें नम है. बताया जाता है कि मकबा गांव निवासी भुटेरी यादव की 10 वर्षीय पुत्री वंदना कुमारी अपनी मां एवं बहन के साथ शौच करने बहियार जा रही थी. इसी दौरान पंकज साह के बगीचा के समीप बिजली का तार लटका हुआ था और वंदना तार के संपर्क में आ गई. जिसे इलाज के लिए पीएचसी लाया गया. जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया. वहीं साक्षी कुमारी एवं आरती देवी भी करंट की चपेट में आने से जख्मी हो गई. दोनों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज में चल रहा है. बच्ची की मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई और ग्रामीणों की भी आंखें नम हो गई. इस हृदय विदारक घटना से पूरा गांव गमगीन है. इधर घटना की सूचना पाते ही असरगंज थाना के अपर थानाध्यक्ष हसीब एवं एसआई नेहा कुमारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola