Madhubani News : फर्जी संस्था संचालित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

नरहिया बाजार निवासी मुकेश कुमार के आवेदन पर फर्जी ग्रामीण चैंबर ऑफ कॉमर्स नाम के संस्था संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

फुलपरास. नरहिया बाजार निवासी मुकेश कुमार के आवेदन पर फर्जी ग्रामीण चैंबर ऑफ कॉमर्स नाम के संस्था संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, नरहिया निवासी सुनील कुमार साह व मनोज कुमार साह द्वारा ग्रामीण चैंबर ऑफ कॉमर्स नाम का एक फर्जी संस्था संचालित किया जा रहा है. इस संस्था का इस्तेमाल प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्रामीणों को डराने, अवैध वसूली करने एवं समाज में भय का वातावरण बनाने के लिए किया जा रहा है. गांव के दुकानदारों, विद्यालय संचालकों एवं ग्रामीणों से जबरन पैसा वसूला जा रहा है. दोनों अभियुक्त के पास लाइसेंसी पिस्टल है, जिसका भय दिखाकर ग्रामीणों को धमकाया और आतंकित किया जा रहा है. नरहिया थानाध्यक्ष पुलिस चौधरी ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola