समकालीन अभियान में दर्जन भर वारंटी गिरफ्तार, भेजे गये जेल

Updated:
विज्ञापन
समकालीन अभियान में दर्जन भर वारंटी गिरफ्तार, भेजे गये जेल

समकालीन अभियान के तहत एक दर्जन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका जिले में गुरुवार को समकालीन अभियान के तहत एक दर्जन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. जामा पुलिस ने बुधवार की रात छापेमारी में लकड़ापहाड़ी गांव के प्रदुम्न कुमार मंडल को छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, आरोपी पीड़िता को टोटो में बैठाकर दुमका से महारो ला रहा था. देवघर रोड के पास उसके साथ छेड़खानी की. पीड़िता की चिल्लाने पर आरोपी फरार हो गया. हेमंतपुर के ऊबी लारा उर्फ अभिलाश राणा, निश्चितपुर के कार्तिक सेन और जामा के सुखलाल किस्कू को भी विभिन्न मामलों में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. रामगढ़ पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट में भूतपूर्व उपप्रमुख रामप्रसाद कुंवर उर्फ राजकुमार लायक और दो अन्य वारंटियों मार्शल हांसदा व शिवराम किस्कू को गिरफ्तार किया. सरैयाहाट थाने ने दिग्घी गांव में फरार राजू हाजरा को जेल भेजा. शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के मलूटी में 21 माह से फरार राजेश बाउरी को भी गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल दुमका में रखा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola