ePaper

150 बोतल कफसिरप के साथ धंधेबाज को दबोचा

Updated at : 25 Sep 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
150 बोतल कफसिरप के साथ धंधेबाज को दबोचा

श्रीनगर

विज्ञापन

श्रीनगर. प्रतिबंधित कफसिरप के धंधेबाज को थाना पुलिस ने 150 बोतल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान खोखा दक्षिण पंचायत अंतर्गत फरीयानी गांव निवासी मोहम्मद सेफ राजा के रूप में की गई है. उसके विरुद्ध थाना कांड संख्या 101 -2025 दर्ज कर आगे की कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.आरोपित के पास से एक मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर 11 बीपी 5820 भी जप्त की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि खुट्टी धुनेली पंचायत अंतर्गत कोऑपरेटिव बाजार स्थित किसी दुकान पर बैठकर एक व्यक्ति प्रतिबंधित कफ सिरप का धंधा करने में काफी दिनों से सक्रिय है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर युवक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया.उसके बैग में रखा तीस बोतल कफ सिरप बरामद हुआ. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के निशानदेही पर 120 बोतल कफ सिरप गिरफ्तार व्यक्ति के फरीयानी गांव स्थित उसके घर से बरामद किया गया . इस गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष अमर कुमार, थाना पुलिस शेखर कुमार , सिपाही स्मिता कुमारी , अरुण कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल थे .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola