Darbhanga News: मौसम विज्ञान को लेकर छात्रों से किया गया संवाद

Updated at : 24 Sep 2025 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: मौसम विज्ञान को लेकर छात्रों से किया गया संवाद

Darbhanga News:इस दौरान आशीष कुमार, प्रमुख, मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने शोधार्थियों से संवाद किया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि के पीजी भूगोल विभाग में बुधवार को भारत मौसम विभाग पटना व कोलकाता स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की टीम ने अकादमिक परिचर्चा कार्यक्रम में सहभागिता की. अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ अनुरंजन ने की. इस दौरान आशीष कुमार, प्रमुख, मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने शोधार्थियों से संवाद किया. बिहार की जलवायु प्रोफाइल पर जानकारी दी. वैज्ञानिक गणेश कुमार दास ने मौसम विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्ध करियर के अवसरों पर प्रकाश डाला. वैज्ञानिक सचिन यादव ने मौसम संबंधी उपकरणों की कार्य प्रणाली एवं भारत में वर्तमान वैश्विक उष्मीकरण की स्थिति की जानकारी दी. संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ मनु राज शर्मा ने किया. कार्यक्रम में डॉ रश्मि शिखा, डॉ सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola