Madhubani News : सफाई अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

नगर परिषद झंझारपुर के बैनर तले स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

झंझारपुर. नगर परिषद झंझारपुर के बैनर तले स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके तहत गुरुवार को एक दिन, एक घंटा एक साथ श्रमदान अभियान चलाया गया. स्वच्छता पदाधिकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में श्रमदान अभियान में नगर परिषद के मुख्य पार्षद बबीता शर्मा, उपमुख्य पार्षद साबिया प्रवीण, कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार, सिटी मैनेजर संजय कुमार, स्वच्छता साथी, सफाई कर्मी, सफाई सुपरवाइजर सहित डेढ़ सौ लोगों ने अपनी भागीदारी दी. अभियान की शुरूआत नगर परिषद कार्यालय से हुई, जो प्रखंड परिसर, बीआरसी, कृषि कार्यालय की सफाई करते हुए मुख्य सड़क पर पहुंची. मुख्य सड़क की सफाई करते हुए श्रमदान में शामिल लोग लंगड़ा चौक पहुंचे. जहां मुख्य पार्षद ने सफाई कर्मी एवं लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्लास्टिक कूड़ा का इकट्ठा करना एवं इसका निष्पादन सही तरीके से होना चाहिए. कचरा वाहन को ही कचरा दें. कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि यह अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा. जिससे हमारे समाज में फैल रहे बीमारियों से निपटारा में मदद मिलेगी. श्रमदान में वार्ड पार्षद राम सागर महतो, प्रधान लिपिक राम कुमार सिंह, राजेश कुमार मंडल, सफाई एजेंसी मुख्य सुपरवाइजर अरविंद कुमार, अमित कुमार आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola