गरहा में हार्डवेयर दुकान में चोरी, गल्ले से 85 हजार रुपये उड़ाये
Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 01 Sep 2025 7:33 PM
85 thousand rupees stolen from the cash box
मुजफ्फरपुर . गरहा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक हार्डवेयर दुकान को निशाना बनाते हुए पीछे की दीवार तोड़कर दुकान के गल्ले से 85 हजार रुपये नकद चुरा लिए. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया.दुकान मालिक आलोक कुमार ने बताया कि रोज की तरह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे. सुबह जब दुकान पहुंचे तो पीछे की दीवार टूटी हुई थी और गल्ले का लॉक भी टूटा हुआ मिला. जांच करने पर पाया गया कि गल्ले में रखे करीब 85 हजार रुपये नकद गायब थे.आलोक कुमार ने इस संबंध में गरहा थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










