लावारिस पिकअप वैन से 322 लीटर बियर बरामद

Updated at : 07 Apr 2026 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
लावारिस पिकअप वैन से 322 लीटर बियर बरामद

लावारिस पिकअप वैन से 322 लीटर बियर बरामद

विज्ञापन

तीनगछिया कृषि अनुसंधान केंद्र के पास खड़ी थी संदिग्ध गाड़ी, वाहन नंबर के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

कटिहार. उत्पाद विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध अवस्था में खड़ी एक पिकअप वैन से 322 लीटर बियर बरामद की है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी की गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम नगर थाना क्षेत्र के तीनगछिया स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के पास पहुंची. वहां एक पिकअप वैन लावारिस हालत में खड़ी थी, जिसे देख पुलिस का संदेह गहरा गया. जब आसपास वाहन चालक की तलाश की गयी, तो वहां कोई नहीं मिला. इसके बाद पुलिस टीम ने गाड़ी की बारीकी से तलाशी ली. तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर से भारी मात्रा में बियर की पेटियां मिलीं, जो कंपनी की सील पैकेजिंग में थीं. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि कुल 322 लीटर बियर जब्त की गयी है. फिलहाल, उत्पाद विभाग की टीम बरामद वाहन के नंबर के आधार पर मालिक व चालक की पहचान करने में जुट गयी है. इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है. पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में लगी है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola