ePaper

22 से स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म भरें

Updated at : 20 Dec 2025 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
22 से स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म भरें

<P>बीआरएबीयू ने जारी की अधिसूचना उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर</P>बीआरएबीयू ने स्नातक 25-29 के फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा के लिए फाॅर्म भरने की अधिसूचना दी है. 22 दिसंबर से छह जनवरी

विज्ञापन

बीआरएबीयू ने जारी की अधिसूचना उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरएबीयू ने स्नातक 25-29 के फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा के लिए फाॅर्म भरने की अधिसूचना दी है. 22 दिसंबर से छह जनवरी तक फाॅर्म भरा जायेगा. परीक्षा नियंत्रक डाॅ राम कुमार ने प्राचार्याें से कहा है कि आठ जनवरी की शाम चार बजे तक यूएमआइएस पाेर्टल पर सभी का फाॅर्म अपडेट करवा दें. इसके बाद नौ जनवरी तक एडमिट कार्ड सेक्शन में परीक्षा शुल्क जमा करने का रिकाॅर्ड व छात्र-छात्राओं की सूची दे दें.

सीआइए का अंक तैयार रखें

विवि के संशाेधित परीक्षा कैलेंडर में फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा के लिए 27 दिसंबर की तिथि प्रस्तावित थी, लेकिन कुछ कारणों से परीक्षा दिसंबर में शुरू नहीं हाे सकेगी. जनवरी के दूसरे पखवारे में परीक्षा कराने की याेजना है.काॅलेजाें काे 25-29 में नामांकित छात्र-छात्राओं का विषय पाेर्टल पर अपडेट करने के लिए 19 दिसंबर तक का समय दिया गया था. इससे पहले सीआइए यानी काॅलेज स्तर पर इंटरनल परीक्षा करायी जा चुकी है. अब सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा हाेनी है. परीक्षा नियंत्रक ने प्राचार्याें काे कहा है कि सीआइए का अंक तैयार रखें.परीक्षा विभाग से इसके लिए लिंक या इ-मेल उपलब्ध कराया जायेगा,उसी पर सीआइए का अंक देना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Kumar

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar

I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola