ePaper

शादी समारोह : सुबह में तैयार भोजन देर रात खाया, 15 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत

Updated at : 26 Feb 2026 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
शादी समारोह : सुबह में तैयार भोजन देर रात खाया, 15 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत

नगर के सीमांत इलाके में स्थित पटना जिला के पचमहला थाना क्षेत्र की नौरंगा जलालपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 11 बाहापर गांव में गुरुवार की सुबह अचानक हड़कंप मच गया

विज्ञापन

बड़हिया. नगर के सीमांत इलाके में स्थित पटना जिला के पचमहला थाना क्षेत्र की नौरंगा जलालपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 11 बाहापर गांव में गुरुवार की सुबह अचानक हड़कंप मच गया. शादी समारोह में शामिल दर्जनभर से अधिक महिलाओं और बच्चियों की तबीयत एक साथ बिगड़ गयी. सभी को पेट दर्द, उल्टी, चक्कर और घबराहट की शिकायत होने लगी, इससे पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि बाहापर निवासी वरुण राम के पुत्र पप्पू कुमार की शादी बुधवार को संपन्न हुई थी. बारात निकलने के बाद देर रात तक घर में वैवाहिक कार्यक्रम चलता रहा. इसी दौरान कुछ महिलाओं ने सुबह तैयार किया गया भोजन रात करीब 11 बजे ग्रहण किया. भोजन करने के कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. पहले एक-दो महिलाएं बीमार पड़ीं, लेकिन देखते ही देखते संख्या बढ़ती चली गयी. गुरुवार की सुबह स्थिति गंभीर होते देख परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए सभी बीमार महिलाओं और बच्चियों को बड़हिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया. डॉ. पल्लवी भारती ने प्रारंभिक जांच के आधार पर इसे फूड प्वाइजनिंग का मामला बताया. समय पर इलाज मिलने से सभी मरीजों की हालत में सुधार हुआ और वे खतरे से बाहर बतायी जा रही है. अस्पताल में भर्ती महिलाओं में स्वीटी कुमारी (पटना), ज्योति कुमारी (बेगूसराय), रेखा देवी (गंगासराय), रोशनी कुमारी (रामचंद्रपुर), प्रियंका कुमारी (बरहपुर), संगीता कुमारी (दरियापुर) के साथ बाहापर गांव की निशा कुमारी, जुली कुमारी, खुशी कुमारी, सुनीता देवी, बबली कुमारी, सुहानी कुमारी, सृष्टि कुमारी, हीरा देवी और काजल कुमारी शामिल हैं. इस तरह कुल 15 महिलाओं का इलाज किया गया. परिजनों के अनुसार शादी समारोह के दौरान तैयार चावल, दाल और सब्जी को देर रात तक रखा गया था, जिसे खाने के बाद यह स्थिति उत्पन्न हुई. आशंका जतायी जा रही है कि बासी भोजन के सेवन से फूड प्वाइजनिंग हुई.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola