15 लाख रंगोली से दीदियां देंगी संदेश, वोट जरूर करें
Author Vinay kumar
Updated:
विज्ञापन
डी 1, 2मतदान प्रतिशत बढ़ाने में जुटे जीविका के 52 हजार समूहहर प्रखंड में छह से सात हजार दीदियां बना रही हैं रंगोलीमेहंदी लगाकर वोटिंग जागरूकता का दिया जा रहा
विज्ञापन
डी 1, 2
मतदान प्रतिशत बढ़ाने में जुटे जीविका के 52 हजार समूहहर प्रखंड में छह से सात हजार दीदियां बना रही हैं रंगोली
मेहंदी लगाकर वोटिंग जागरूकता का दिया जा रहा संदेशउपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर
चुनाव आते ही अब गांव-गांव रंग-बिरंगी रंगोली बनायी जा रही है. यह रंगोली साधारण कला नहीं, बल्कि लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है. जीविका दीदियां विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पूरी तत्परता से जुटी हैं. सुबह होते ही गांव की गलियों में दीदियों की टोलियां निकल पड़ती हैं. हाथों में रंगीन पाउडर लेकर समूह गांव के हर कोने तक पहुंच रहा. हर प्रखंड में करीब छह से सात हजार महिलाएं सक्रिय हैं. वह घर-घर जाकर, चौपाल कर और स्कूलों के आंगन में रंगोली बनाती हैं. यह रंगोली सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि संदेश है. रंगोली के जरिये कई नारे लिखे जा रहे हैं.जिले में जीविका का 52 हजार समूह
जिले में कुल 52 हजार जीविका समूह हैं. इसमें शामिल करीब छह लाख दीदियां एक सप्ताह से समूह जागरूकता अभियान चला रही हैं. यह दीदियां हथेलियों को भी कैनवास बना ले रही हैं.दीदियां पूरे परिवार को साथ लेकर खुद वोट देने की शपथ ले रही हैं. गांव की चौपाल, स्कूल के मैदान और छत पर शपथ लेने का कार्यक्रम चल रहा है. अब तक जिले की करीब सात लाख महिलाएं शपथ ले चुकी हैं. उनका दावा है कि एक-दो दिन में यह संख्या दस लाख तक पहुंच जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By विनय कुमार
पिछले दो दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय. कला-संस्कृति, बाजार, लाइफस्टाइल और सामाजिक सरोकारों पर केंद्रित रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं. तथ्यों की शुद्धता, निष्पक्षता और खोजी पत्रकारिता इनकी लेखनी की मुख्य पहचान है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










