13 क्विंटल सरसों तेल से शनि महाराज का किया तेलाभिषेक

Edited by SHUBHASH BAIDYA
Updated:
विज्ञापन

-धूमधाम से मनाया गया शनि मंदिर का 19वां स्थापना दिवस प्रतिनिधि, बांका शहर के विजयनगर स्थित शनि मंदिर का 19वां स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया.

विज्ञापन

-धूमधाम से मनाया गया शनि मंदिर का 19वां स्थापना दिवस प्रतिनिधि, बांका शहर के विजयनगर स्थित शनि मंदिर का 19वां स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया. सुबह से मंदिर में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जमी रही. इस दौरान गुरुधाम के विद्वान पंडिताें के द्वारा शनि महाराज का पूजा अर्चना की गयी. जिसके बाद करीब 13 क्विंटल सरसाें तेल से श्रद्धालुओं ने शनि महाराज का तेलाभिषेक किया. वहीं तेलाभिषेक के बाद मंदिर के पीछे तेल काे लेने के लिए लाेगाें की भीड़ लगी रही. इसको लेकर मंदिर के पूजारी सदानंद मिश्रा ने बताया कि मंदिर स्थापना दिवस पर दो दिवसीय अष्टयाम का आयोजन किया गया था, जिसका समापन गत मंगलवार को हो गया. स्थापना दिवस को लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. शनि महाराज के तेलाभिषेक के बाद मंदिर परिसर में भंडारा का भी आयोजन हुआ. इस मौके पर संतोष कुमार सिंह उर्फ नन्हे सिंह, जयशंकर रावत, आशुतोष कुमार सिंह, आनंद सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola