Begusarai News : तेघड़ा नगर कांग्रेस कमेटी ने पार्टी स्थापना दिवस मनाया

Updated:
विज्ञापन
Begusarai News :  तेघड़ा नगर कांग्रेस कमेटी ने पार्टी स्थापना दिवस मनाया

तेघड़ा. नगर कांग्रेस कमेटी तेघड़ा ने कांग्रेस भवन में धूमधाम के साथ पार्टी स्थापना दिवस मनाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रंधीर कुमार मिश्रा ने की. कार्यक्रम की शुरुआत सभी

विज्ञापन

तेघड़ा. नगर कांग्रेस कमेटी तेघड़ा ने कांग्रेस भवन में धूमधाम के साथ पार्टी स्थापना दिवस मनाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रंधीर कुमार मिश्रा ने की. कार्यक्रम की शुरुआत सभी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर की. इसके बाद निःसहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया, जिससे सामाजिक सद्भाव और सहयोग का संदेश भी मिला. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष रंधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि 28 दिसंबर का दिन केवल एक राजनीतिक दल के जन्म का नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के निर्माण की ऐतिहासिक प्रक्रिया का प्रतीक है. उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने गुलामी की बेड़ियों में जकड़े देश को स्वतंत्रता, लोकतंत्र और संविधान की राह दिखाई. कांग्रेस नेता सुबोध सिंह ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को मुंबई में हुई थी. इसके संस्थापक एओ ह्युम थे और यह पार्टी शोषित और वंचित जनता की आवाज़ बनकर उभरी. कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे महत्वपूर्ण पार्टी है, जिसके नेतृत्व में स्वाधीनता संग्राम की लड़ाई लड़ी गई और ब्रिटिश हुकूमत से देश को आज़ादी मिली. उन्होंने बताया कि इसी दिन 1885 में बम्बई के गोकुलदास संस्कृत कॉलेज मैदान में कांग्रेस की स्थापना हुई थी. कार्यक्रम में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार, दीपक सिंह, राजेश कुमार श्रवण, रौशन कुमार, जिवेश सिंह, विभेष सिंह, सुकुल सिंह, रामाशीष सहनी, उमाशंकर सिंह, चरितर सिंह, व्रजकिशोर चौधरी, संजीव सिंह, रामनूनू सिंह, श्रीराम सिंह, प्रिंस कुमार और सरोज कुमार पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम में कांग्रेस की उपलब्धियों और स्वतंत्रता संग्राम में उसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई. और सभी ने पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जतायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola