जिले में पीएम आवास योजना से बनेंगे 11679 नये मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जहां हजारों परिवारों के सपनों के घर का सपना साकार हो गया.
अरवल. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जहां हजारों परिवारों के सपनों के घर का सपना साकार हो गया. वहीं हजारों परिवार वैसे हैं, जिन्हें एक या दो किस्त के बाद उनके खाते पर पैसा नहीं गया. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित परिवारों को जहां आवास निर्माण के लिए उपरोक्त योजना के तहत एक लाख 30 हजार रुपये घर बनाने के लिए तीन किस्तों में पैसा मिलता है. इसके साथ ही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा के तहत अपने ही घर के निर्माण के दौरान 95 दिन का रोजगार भी हासिल होता है. साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये का भी प्रावधान साथ में मिलता है. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों में वे परिवार शामिल हैं, जो सामाजिक-आर्थिक जनगणना 2011 के सर्वे के मुताबिक सूची में शामिल हैं. जिला में 2024-25 और 2025- 26 योजना के अंतर्गत 11679 लोगों को घर के लिए चयनित करना है. जिसमें 11092 के खाते पर पहले किस्त का पैसा चला गया. वही 8646 लोगों के खाता में दूसरा किस्त का पैसा मिला है. वहीं घर बनाने के बाद 4691 लोगों ने घर बना लिया है और उनके खाता में तीसरा किस्ता का पैसा भेजा गया है. वहीं 6061 लोगों के खाता में 3 महीना से एक भी रूपये नहीं गया है. और उनके घर बनाने का काम पैसा के आभाव में आधा अधूरा पर रुका हुआ है. प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिला में 11 हजार 92 लोगों के पहला किस्त का भुगतान किया गया है. अरवल प्रखंड में 1266, कलेर प्रखंड में 2177, करपी प्रखंड में 4025, कुर्था प्रखंड में 2169 और बंशी प्रखंड में 1459 लोंगो को पहली किस्त का पैसा भेजा गया. वहीं दूसरा किस्त का पैसा अरवल प्रखंड में 1008, कलेर प्रखंड में 1797, करपी प्रखंड में 2883, कुर्था प्रखंड में 1677 और बंशी प्रखंड में 1281 लोंगो के खाते में पैसा भेजा गया. तीसरा किस्त का पैसा अरवल प्रखंड में 600 कलेर प्रखंड में 1145 करपी प्रखंड में 1330 कुर्था प्रखंड में 848 और बंशी प्रखंड में 768 लोगों के खाते में पैसा भेजा गया है.
95 मानव दिवस का मिलता है लाभ : प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को मनरेगा योजना से 95 मानव दिवस का लाभ दिया जाता है. इसके तहत उन्हें कुल 18 हजार 430 रुपये अतिरिक्त मिलता है. लोहिया स्वच्छता मिशन के तहत मिलता है लाभ : पीएम आवास योजना के लाभुकों को प्रोत्साहन राशि के तहत घर में शौचालय बनाने के लिए अलग से 12 हजार रुपया दिया जाता है.तीन किस्तों में होता है भुगतान : प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल लाभुकों को तीन किस्तों में पैसा दिया जाता है. पहला किस्त का भुगतान तुरंत कर दिया जाता है. उसके बाद दूसरा किस्त और अंतिम में तीसरा किस्त की राशि दिया जाता है. कुल 1 लाख 30 हजार रूपये घर बनाने के लिए 12 हजार शौचालय निर्माण के लिए और मनरेगा के तहत 18 हजार 430 रुपया दिया जाता है. इस तरह कुल एक लाख 60 हजार 430 रुपया घर बनाने के लिए दिया जाता है.
क्या कहते हैं अधिकारीजिले में 11667 पीएम आवास का निर्माण होना है. जल्द ही दूसरे और तीसरे किस्त का पैसा लाभुकों के खाते में जायेगा़ रितेश कुमार, निदेशक, डीआरडीए, अरवल
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




