10 दिनों में खाली करायें बेसमेंट : एसडीओ
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
<P><H2>प्रतिनिधि, खूंटी़ </H2>समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को एसडीओ दीपेश कुमारी की अध्यक्षता में नगर पंचायत की योजनाओं की समीक्षा की गयी. इसमें एसडीओ ने नगर पंचायत क्षेत्र में वाहन
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खूंटी़
समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को एसडीओ दीपेश कुमारी की अध्यक्षता में नगर पंचायत की योजनाओं की समीक्षा की गयी. इसमें एसडीओ ने नगर पंचायत क्षेत्र में वाहन पार्किंग के लिए 1.20 एकड़ भूमि की आवश्यकता की चर्चा की गयी. एसडीओ ने पार्किंग के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया. उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र में मकान मालिकों द्वारा बेसमेंट को पार्किंग के अलावा अन्य कामों के लिए उपयोग किये जाने के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने कहा कि जिन मकान मालिकों ने बेसमेंट में दुकान लगाया गया है अथवा अन्य काम में प्रयोग किया जा रहा है, उन्हें नोटिस जारी कर दिनों के अंदर खाली करायें. उन्होंने बेसमेंट खाली नहीं करने पर सील करने की कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया. बैठक में जलापूर्ति योजना को लेकर भी चर्चा की गयी. एसडीपीओ ने पाइप लाइन लिकेज और अन्य शिकायतों का निवारण करने का निर्देश दिया. वहीं कचरा उठाव के लिए वाहनों की संख्या बढ़ाने को कहा. मौके पर नगर पंचायत प्रशासन सृष्टि दिप्रिया मिंज सहित अन्य उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










