ePaper
Live Updates

Weather Forecast Update: झारखंड, बिहार में बारिश, जानें यूपी-दिल्ली सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Updated at : 14 Jul 2022 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Update: झारखंड, बिहार में बारिश, जानें यूपी-दिल्ली सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today Updates: महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में बारिश की वजह से हुए हादसों में छह बच्चों समेत कम से कम 18 लोगों की मौत हो गयी है. दिल्ली में बारिश ने गर्मी से राहत दी है. राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को बारिश के कारण जलजमाव होने से यात्रियों को भारी यातायात जाम का सामना करना पड़ा. झारखंड में बारिश का दौर जारी है. बुधवार को भी राजधानी रांची में बारिश हो रही है. बिहार में बारिश की कमी बरकरार है. जानें मध्‍य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्‍य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:59 PM. 13 Jul 2210:59 PM. 13 Jul

झारखंड, बिहार सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम एजेंसी स्काई वेदर के अनुसार आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, जम्मू कश्मीर, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. झारखंड, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और बिहार में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

10:59 PM. 13 Jul 2210:59 PM. 13 Jul

इन राज्यों में बारिश की संभावना

अगले 24 घंटों के दौरान, कोंकण और गोवा, गुजरात के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ के कुछ हिस्सों, तेलंगाना और दक्षिण मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश संभव है. मौसम एजेंसी स्काई वेदर के अनुसार तटीय कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है और पंजाब के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

10:59 PM. 13 Jul 2210:59 PM. 13 Jul

महाराष्ट्र के इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) दिल्ली ने महाराष्ट्र के पालघर, नासिक और पुणे में रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, सतारा, अमरावती और ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

10:59 PM. 13 Jul 2210:59 PM. 13 Jul

राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश

राजस्थान के अनेक इलाकों में बीते 24 घंटे के दौरान मूसलाधार बारिश हुई. इस दौरान सबसे अधिक 12 सेंटीमीटर बारिश उदयपुर के मावली में दर्ज की गई. मौसम विभाग ने बुधवार को कोटा, उदयपुर के साथ-साथ जोधपुर संभाग के जिलों में कई जगह भारी बारिश व एक दो स्थानों पर मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.

10:59 PM. 13 Jul 2210:59 PM. 13 Jul

झारखंड के इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग (आईएमडी) रांची के अनुसार बोकारो, पूर्वी सिंघभूम, गुमला, लातेहार, रामगढ़, सराईकेला खरसावां, सिमडेगा, पश्चिम सिंघभूम जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में वज्रपात के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है. वहीं, मौसम को देखते हुए विभाग ने लोगों से सर्तक रहने का आग्रह किया है.

2:45 PM. 13 Jul 222:45 PM. 13 Jul

मुंबई में लगातार बारिश से यातायात प्रभावित

मुंबई और उसके निकटवर्ती इलाकों में बुधवार को सुबह भी बारिश होने से कई निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई और कई जगह यातायात भी प्रभावित हुआ. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे गलियारे पर लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं.

2:45 PM. 13 Jul 222:45 PM. 13 Jul

गुजरात : 31,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

दक्षिण गुजरात और कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में बारिश संबंधी घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो गयी, तथा 31,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी ने संवाददाताओं को बताया कि बारिश से हुए नुकसान के कारण कच्छ, नवसारी और डांग जिलों में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हैं.

2:45 PM. 13 Jul 222:45 PM. 13 Jul

गुजरात में पिछले 24 घंटे में बारिश संबंधी घटनाओं में 14 की मौत

गुजरात में पिछले 24 घंटे में बारिश संबंधी घटनाओं में 14 लोगों की मौत हुई है. सरकार की ओर से यह जानकारी दी गयी है.

2:45 PM. 13 Jul 222:45 PM. 13 Jul

ओडिशा में भारी बारिश से भूस्खलन

ओडिशा में रातभर बारिश होने के कारण गजपति जिले में हुए भूस्खलन से कम से कम 10 घर क्षतिग्रस्त हो गये तथा मलकानगिरी और कालाहांडी जिले में मुख्य सड़कें जलमग्न हो गयी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 48 घंटे में राज्य के नौ जिलों में भारी से बेहद भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है.

2:45 PM. 13 Jul 222:45 PM. 13 Jul

दिल्ली में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार को सुबह हल्की बारिश हुई और यह स्थिति अगले दो दिन रहने के आसार हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहर के कुछ इलाकों में मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की चेतावनी देते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया.

2:45 PM. 13 Jul 222:45 PM. 13 Jul

लैंडस्लाइड की वजह से बद्रीनाथ हाईवे बंद

उत्तराखंड के कई जिले इन दिनों बारिश की चपेट में हैं. जानकारी के अनुसार चमोली जिले में कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुई है. इस वजह से बद्रीनाथ हाईवे को बंद कर दिया गया है.

2:45 PM. 13 Jul 222:45 PM. 13 Jul

मुंबई में भारी बारिश

कारोबारी नगरी मुंबई में पिछले कई दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है. यहां का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है. लगातार हो रही बारिश की वजह से अंधेरी सबवे जलमग्न हो गया है.

2:45 PM. 13 Jul 222:45 PM. 13 Jul

गुजरात में 69 लोगों की मौत

गुजरात में पिछले कई दिनों से भारी बारिश का सिलसिला जारी है. यहां कई नदियां उफान पर हैं. बारिश और बाढ़ की वजह से अब तक 69 लोगों की मौत हो चुकी है. गुजरात में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और 575 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा चुका है.

2:45 PM. 13 Jul 222:45 PM. 13 Jul

झारखंड में बारिश जारी

झारखंड के सभी जिलों में वर्षा हो रही है. झाखंड में मॉनसून ने दोबारा दस्तक दे दी है. राजधानी रांची में आज बुधवार की सुबह हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है.

8:03 AM. 13 Jul 228:03 AM. 13 Jul

यूपी में क्‍यों नहीं हो रही है बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि मॉनसून के बादल उत्तरी क्षेत्र को छोड़कर निचले वायुमंडल से दक्षिण की ओर जा रहे हैं. इस वजह से उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में बारिश नहीं हो रही है.

8:03 AM. 13 Jul 228:03 AM. 13 Jul

बिहार में अभी चार दिन बारिश के आसार नहीं

सभी की निगाहें गुरुवार को आगामी दो सप्ताह की बारिश के पूर्वानुमान पर टिकी है. संभव है कि मॉनसून जुलाई के अंतिम पखवारे में एक बार बिहार में फिर सक्रिय हो जाये. हालांकि, आइएमडी की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक चार दिन अभी बारिश की दूर-दूर तक संभावना नहीं है. आइएमडी बहुत जल्दी किसानों के लिए विशेष गाइड लाइन जारी कर सकता है.

8:03 AM. 13 Jul 228:03 AM. 13 Jul

गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में बारिश की वजह से 18 की मौत

महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में वर्षा के कारण हुए हादसों में छह बच्चों समेत कम से कम 18 लोगों की मौत हो गयी जबकि हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. मुंबई और उसके उपनगरों में मंगलवार सुबह भारी बारिश हुई और कुछ ही घटों में शहर के कई हिस्सों में बाढ़ आ गयी और कुछ स्थानों पर यातायात बाधित हो गया.

7:21 AM. 13 Jul 227:21 AM. 13 Jul

राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश

पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश हुई, जबकि राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में हल्की से मामूली बारिश हुई. राज्य में सबसे अधिक आठ सेंटीमीटर बारिश माउंट आबू और प्रतापगढ़ में हुई.

7:21 AM. 13 Jul 227:21 AM. 13 Jul

दक्षिण गुजरात में भारी बारिश

दक्षिण गुजरात के जिलों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश जारी है तथा सौराष्ट्र क्षेत्र में कच्छ तथा राजकोट के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सौराष्ट्र क्षेत्र के वलसाड, नवसारी, सूरत, तापी, डांग, नर्मदा, छोटा उदयपुर जिलों के साथ-साथ कच्छ, राजकोट, जामनगर, देवभूमि द्वारका और मोरबी में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है.

Viral Video: बाढ़ में फंसी 4 बकरियों का यह कारनामा देख आप भी दांतों तले उंगली दबा लेंगे

7:21 AM. 13 Jul 227:21 AM. 13 Jul

महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लगातार जारी भारी बारिश के कारण हुए हादसों में पिछले 24 घंटे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और बाढ़ग्रस्त इलाकों से 95 लोगों को बचाया गया है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए नासिक, पालघर और पुणे जिलों के अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.

7:21 AM. 13 Jul 227:21 AM. 13 Jul

दिल्ली में बारिश से जलजमाव

दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को बारिश के कारण जलजमाव होने से यात्रियों को भारी यातायात जाम का सामना करना पड़ा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की रिपोर्ट के अनुसार पूरी दिल्ली और आसपास के इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ बारिश होगी. मौसम विभाग ने आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola