Live Updates

Wrestlers Protest: पहलवानों के साथ बैठक के बाद बोले खेल मंत्री, महिला रेसलर्स को दी जाएगी सुरक्षा

Updated:
विज्ञापन

Wrestlers Protest : भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहलवानों का विरोध-प्रदर्शन जारी है. इस बीच केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदर्शनकारी पहलवानों को मीटिंग के लिए बुलाया है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार पहलवानों की मांगों पर बातचीत करने के लिए तैयार है. ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के बुलावे पर उनसे मुलाकात करने उनके घर पहुंचे हैं. wrestlers protest से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहिए prabhatkhabar.com के साथ.

विज्ञापन

15 जून तक पहलवान नहीं करेंगे प्रदर्शन 

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले आश्वासन के बाद पहलवान अब 15 जून तक बृजभूषण के खिलाफ प्रदर्शन नहीं करेंगे. जांच के स्टेटस सामने आने के बाद पहलवाने आगे की रणनीति तय करेंगे.

सरकार ने जांच पूरी करने के लिए 15 जून तक मांगा समय – साक्षी मलिक

खेल मंत्री के साथ बैठक के बाद स्टार रेसलर साक्षी मलिक ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि ‘ सरकार ने जांच पूरी करने के लिए 15 जून तक का समय मांगा है’. साक्षी ने यह भी कहा कि हमारा विरोध अभी खत्म नहीं हुआ है.

30 जून तक होंगे WFI के चुनाव

पहलवानों के साथ बैठक के बाद अनुराग ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहलवानों से मेरी 6 घंटे लंबी चर्चा हुई. हमने पहलवानों को आश्वासन दिया है कि 15 जून तक जांच पूरी कर ली जाएगी और चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। 30 जून तक WFI के चुनाव कराए जाएंगे.

पहलवानों से सकारात्मक बातचीत हुई – अनुराग ठाकुर

पहलवानों के साथ बातचीत के बाद खेलमंत्री अनुराग ठाकुर मीडिया के सामने आए. अनुराग ठाकुर ने कहा कि ‘पहलवानों के साथ सकारात्मक चर्चा हुई. कुश्ती संघ के चुनावों को लेकर भी चर्चा की गई. खिलाड़ियों ने खुद पर दर्ज हुए मामले को वापस लेने की बात कही. अनुराग ठाकुर ने यह भी बताया कि महिला खिलाड़ियों को सुरक्षा दी जाएगी.

हमारा प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ – बजरंग पूनिया 

बजंरग पूनिया ने खेलमंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात के बाद कहा कि हमारा प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ है. हम 15 जून तक इंतजार करेंगे. पुलिस प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरकार जांच का स्टेटस बताएगी. सरकार को ये बाते पहले ही कर लेनी चाहिए थी. हम प्रदर्शन से जुड़े सभी संगठनों से बात करंगे.

15 जून तक सरकार बताएगी जांच का स्टेटस

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ लंबी बातचीत के बाद बजरंग पूनिया ने बड़ा बयान दिया है. बजंरग ने बताया कि सरकार ने कहा है कि 15 जून तक बृजभूषण सिंह के खिलाफ हो रही जांच की स्टेटस बताएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola