बीमारी को लेकर किसी को भी शर्मिंदा नहीं होना चाहिये : अमिताभ बच्चन

Updated at : 16 Mar 2017 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
बीमारी को लेकर किसी को भी शर्मिंदा नहीं होना चाहिये : अमिताभ बच्चन

मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि महिलाओं को स्तन कैंसर को लेकर शर्मिंदगी महसूस नहीं करनी चाहिये और उसे अन्य किसी रोग के तौर पर ही लेना चाहिये. बिग बी ने कल ‘एबीसी ऑफ ब्रेस्ट हेल्थ’ नामक एक मोबाइल एप्प लांच करते समय कहा कि स्तन कैंसर हमारे समाज में एक संवेदनशील […]

विज्ञापन

मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि महिलाओं को स्तन कैंसर को लेकर शर्मिंदगी महसूस नहीं करनी चाहिये और उसे अन्य किसी रोग के तौर पर ही लेना चाहिये. बिग बी ने कल ‘एबीसी ऑफ ब्रेस्ट हेल्थ’ नामक एक मोबाइल एप्प लांच करते समय कहा कि स्तन कैंसर हमारे समाज में एक संवेदनशील मुद्दा है. यह एप्प इस बीमारी से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करवाता है.

अमिताभ ने कहा, ‘कई बार समाज में यह काफी संवेदनशील मुद्दा बन जाता है. यह एक ऐसा विषय बन सकता है जो कई बार महिलाओं के लिये शर्मिंदगी भरा हो सकता है.’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन मुझे लगता है कि इस बीमारी को लेकर किसी को भी शर्मिंदा महसूस नहीं करना चाहिए. हम इंसान हैं. हम सभी बीमारियों को लेकर अतिसंवेदनशील हैं.’

मोबाइल एप्प का निर्माण ‘उषालक्ष्मी ब्रेस्ट कैंसर फाउंडेशन’ ने किया है. पूर्व में पोलियो और तपेदिक जैसे स्वास्थ्य अभियानों का हिस्सा रह चुके अमिताभ का मानना है कि इस तरह की एप्प बेहद अहम हैं क्योंकि किसी भी बीमारी से निपटने का सबसे अहम पहलू ज्ञान है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola