बालों को स्टाइलिश बनायेंगे हेयर टैटू

Updated at : 20 Apr 2016 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
बालों को स्टाइलिश बनायेंगे हेयर टैटू

लोग हाथों और शरीर पर तो टैटू बनवाना पसंद करते ही हैं, पर आजकल बालों के टैटू का नया ट्रेंड चला है. ये टैटू बालों को स्टाइलिश और नया लुक देते हैं. हेयर टैटू लोगों द्वारा खूब पसंद किये जा रहे हैं. इस टैटू का एक्सपेरिमेंट कई नामी गिरामी मॉडल कर चुकी हैं. काफी स्टाइलिश […]

विज्ञापन

लोग हाथों और शरीर पर तो टैटू बनवाना पसंद करते ही हैं, पर आजकल बालों के टैटू का नया ट्रेंड चला है. ये टैटू बालों को स्टाइलिश और नया लुक देते हैं. हेयर टैटू लोगों द्वारा खूब पसंद किये जा रहे हैं. इस टैटू का एक्सपेरिमेंट कई नामी गिरामी मॉडल कर चुकी हैं. काफी स्टाइलिश और सुंदर दिखने के कारण अब लड़कियों में यह काफी पॉपुलर होता जा रहा है. सबसे अच्छी बात है कि ये टैटू बिल्कुल भी स्टिकी नहीं होते हैं.

ऐसे करें इस्तेमाल

टैटू को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है. साइड से बालों को लें और उसके ऊपर हेयर टैटू चिपकाएं. गीले रुई से टैटू को उंगुलियों से थपकी दें. अब टैटू को दबाएं और टैटू का कागज/प्लास्टिक उखाड़ लें. आपके आस-पास के लेडीज कॉर्नर शॉप्स में ये हेयर टैटू आसानी से मिल जायेंगे. चाहें तो ऑनलाइन शॉपिंग से भी मंगवा सकती हैं.

हेयर बैंड टैटू : अगर शुरू-शुरू में हेयर टैटू को चुनने में परेशानी आ रही है, तो हेयर बैंडवाला टैटू ट्राय करें. यह बिल्कुल हेयर बैंड का लुक देगा और आप व आपके बाल दिखेंगे पूरी तरह फैशनेबल.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola