हेल्दी हार्ट के लिए ‘एक अंडा’ रोज: रिसर्च

Updated at : 15 Feb 2016 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
हेल्दी हार्ट के लिए ‘एक अंडा’ रोज: रिसर्च

हेल्दी हार्ट के लिए अब आप रोज अंडे खाएं वो भी बिना किसी हेल्थ प्रॉब्लम के. जी हाँ, हाल ही में हुए एक नए अध्ययन से यह बात सामने आई कि हाई कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन या अंडों के सेवन से हृदय रोग नहीं होता है. हाई कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन यानि खाने में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा […]

विज्ञापन

हेल्दी हार्ट के लिए अब आप रोज अंडे खाएं वो भी बिना किसी हेल्थ प्रॉब्लम के. जी हाँ, हाल ही में हुए एक नए अध्ययन से यह बात सामने आई कि हाई कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन या अंडों के सेवन से हृदय रोग नहीं होता है.

हाई कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन यानि खाने में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज़्यादा होना या नियमित तौर पर एक अंडा खाने से हृदय रोग का खतरा नहीं होता. ऐसे व्यक्तियों में भी जिनके परिवार में पीढ़ी-दर पीढ़ी हृदय रोग की समस्या रही हो, उनमें भी कोलेस्ट्रॉल और अंडे के सेवन से हृदय रोग का खतरा नहीं रहता.

अगर ऐसा कहा जाता था कि हाई कोलेस्ट्रॉल या प्रतिदिन एक अंडा खाने से कोरोनरी हृदय रोग के साथ सामान्य कैरोटिड आर्टरी की दीवार अधिक मोटा होने का खतरा बढ़ता है. लेकिन वैज्ञानिकों ने इस तथ्य को गलत बताया और नियमित रूप से अंडा खाना सही डाइट का होना बताया है.

वैज्ञानिकों का कहना है कि यह खतरा उन व्यक्तियों को भी नहीं होता है, जिनमें अनुवांशिक तौर पर कॉलेस्ट्रॉल युक्त भोजन से हृदय रोग होने की संभावना होती है.

इसके साथ ही कोलेस्ट्रॉल मेटाबॉलिज़्म को प्रभावित करने वाले एपीओई 4 फीनोटाइप प्रोटीन की मौजूदगी वाले व्यक्तियों में भी इसका कोई संबंध नहीं मिला है.

हृदय रोग के जोखिमों का पता लगाने के लिए साल 1984-1989 के बीच क्योपियो इसेमिक हार्ट डिसीज (केआईएचडी) शोध किया गया था. इस शोध में वैज्ञानिकों ने 42-60 वर्ष की आयु के 1,032 पुरुषों की आहार आदतों का अध्ययन किया था.

वैज्ञानिकों ने इस शोध का 21 सालों तक अनुसरण किया. शोध में शामिल प्रतिभागियों में 230 पुरुषों को एक बार हृदयाघात हुआ था और 32.5% प्रतिभागियों को एपीओई 4 प्रोटीन की मौजूदगी मिली.

शोध में शामिल उच्चतम नियंत्रण समूह वाले प्रतिभागियों के दैनिक आहार में 520 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल और एक अंडा शामिल था.

वैज्ञानिकों का निष्कर्ष है कि हाई कोलेस्ट्रॉल या प्रतिदिन एक अंडे के सेवन का हृदय रोग के साथ कोई संबंध नहीं है.

यह शोध पत्रिका अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रीशनमें प्रकाशित किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola